/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/jabalpur-krishi-mandi-grain-merchant-19-lakh-loot-case-hindi-news-zvj.webp)
हाइलाइट्स
- जबलपुर की कृषि उपज मंडी में दिनदहाड़े 19 लाख की लूट।
- बदमाशों ने व्यापारी मुनीम पर लोहे की रॉड से किया हमला।
- घटना के विरोध में व्यापारियों ने मंडी बंद कर किया प्रदर्शन।
Jabalpur mandi 19 lakh loot Case: जबलपुर में अपराधों का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। बुधवार को दिनदहाड़े स्कूटी से कृषि उपज मंडी पहुंचे दो नकाबपोश लुटेरों ने अनाज व्यापारी के मुनीम पर लोहे की रॉड से हमला कर 19 लाख रुपए लूट लिए। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया है। सभी व्यापारियों ने मंडी बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। घटना CCTV में कैद हो हुई है। पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
https://twitter.com/BansalNews_/status/1991144574819995948
मंडी गेट पर दिनदहाड़े 19 लाख की लूट
जबलपुर कृषि उपज मंडी में बुधवार दोपहर बड़ी वारदात हुई। अनाज व्यापारी मठोरेलाल गुप्ता के मुनीम विकास साहू एचडीएफसी बैंक से 19 लाख रुपए लेकर ऑफिस की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे मंडी के गेट नंबर-1 पर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
लुटेरों ने मुनीम पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मारपीट करने के बाद वे रूपयों से भरा बैग छीनकर स्कूटी से फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
व्यापारियों में गुस्सा, विरोध में मंडी बंद
दिनदहाड़े लूट की खबर फैलते ही मंडी में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में व्यापारी मंडी कार्यालय पहुंचे और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने गेट बंद कर काम रोक दिया। अनाज एवं तिलहन व्यापारी संघ के अध्यक्ष दीपक डोंगरिया ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि “जब तक बदमाश गिरफ्तार नहीं होते, मंडी में खरीदी और नीलामी बंद रहेगी।” व्यापारियों ने आरोप लगाया कि रोजाना 15–20 करोड़ रुपए का नकद लेन-देन होने के बावजूद मंडी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। शराबखोरी और असामाजिक तत्वों का प्रवेश आम बात हो चुकी है। व्यापारियों ने घटना के विरोध में मंडी बंद कर दी और सुरक्षा की मांग की।
ये खबर भी पढ़ें...Congress leader attack: कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने लात-घूंसे और बंदूक की बट से पीटा, वारदात CCTV में कैद
पुलिस की नाकेबंदी, तलाश तेज
लूट की सूचना मिलते ही एएसपी आयुष गुप्ता और विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विजय नगर व गोहलपुर थाना क्षेत्र में तुरंत नाकेबंदी की गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है और तलाश जारी है।


/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें