Advertisment

जबलपुर में कार ने 6 लोगों को रौंदा: हादसे में दो की मौत, 3 की हालत गंभीर, डॉक्टर नशे की हालत में चला रहा था कार

Jabalpur Road Accident: जबलपुर में कार ने 6 लोगों को रौंदा, हादसे में दो की मौत, 3 की हालत गंभीर, डॉक्टर नशे की हालत में चला रहा था कार

author-image
BP Shrivastava
Jabalpur Road Accident

Jabalpur Road Accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे विजय नगर में हुआ।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1875249576627847601

कार चालक डॉक्टर नशे में था

बताया जा रहा है कि कार बीएचएमएस डॉक्टर संजय पटेल चला रहा था। वह अपने दोस्त के साथ विजय नगर से दीनदयाल चौक की ओर जा रहा था। उसी दौरान यह हादसा हो गया। बताते हैं डॉक्टर नशे में धुत था।

डॉक्टर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

जानकारी के मुताबिक डॉ. संजय पटेल नशे में धुत था और तेज रफ्तार में कार चला रहा था। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चल रहे कई लोगों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई। घटना के बाद डॉक्टर का साथी तो मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने कार चला रहे डॉक्टर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हादसे में एक महिला समेत दो की मौत

इस हादसे में मुन्नी बाई सेन और एक अन्य की जान चली गई। 65 साल की मुन्नी बाई सेन काम से घर लौट रही थी। मुन्नी बाई के बेटे ने बताया कि उनकी मां प्राइवेट जॉब करती है। शुक्रवार की रात को वे एसबीआई चौक पर ऑटो से उतरी और पैदल सर्विस रोड से घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही ही कार ने टक्टर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गौरी शंकर दुबे नामक एक व्यक्ति की भी जान चली गई। इसके अलावा एक बच्ची समेत तीन अन्य की हालत गंभीर है। रवि सेन ने बताया कि कार चालक नशे में धुत था। हादसे के बाद भी उसका नशा नहीं उतरा था।

Advertisment

लोगों को रौंदने के बाद एक कार में मारी टक्कर

विजय नगर थाना पुलिस के मुताबिक ब्लैक कलर की किया कार क्रमांक (MP20 ZE 1572) दीनदयाल चौक तरफ जा रही थी। कार ने अचानक ही मुख्य सड़क को छोड़कर सर्विस रोड पकड़ी और फिर पैदल जा रहे लोगों को रौंदना शुरू कर दिया। कार चला रहे संजय पटेल ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए लोगों को टक्कर मारना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोग सड़क किनारे गिर गए और कार चालक लोगों के ऊपर से कार लेकर भागने लगा। संजय पटेल ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी टक्कर मारी है।

ये भी पढ़ें: Pithampur: यूका के कचरे के विरोध में डाला पेट्रोल, साथ खड़े शख्स ने लगा दी आग!

घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती

एएसपी आनंद कलादगी ने बताया कि आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कार चालक डॉक्टर है। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दोनों मृतकों के शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  बालाघाट में रिश्वतखोरी: बैहर BMO का क्लर्क 30 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट, सील क्लीनिक की चाबी देने के बदले मांगे थे एक लाख

Jabalpur Road Accident MP Jabalpur Road Accident Car crushed 6 in Jabalpur
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें