Advertisment

Jabalpur Girls Murder: शादी से मना करने पर नाबालिग की कुल्हाड़ी से हत्या, छेड़छाड़ करता था आरोपी

Jabalpur Girls Murder: जबलपुर के पाटन क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा की कुल्हाड़ी से हत्या। आरोपी राकेश कुमार छेड़छाड़ और शादी के दबाव में था।

author-image
BP Shrivastava
Jabalpur Girls Murder

Jabalpur Girls Murder

हाइलाइट्स

  • जबलपुर के पाटन में नाबालिग की हत्या
  • युवक काफी समय से कर रहा था छेड़छाड़
  • आरोपी ने कल्हाड़ी से किया नाबालिग वार
Advertisment

Jabalpur Girls Murder: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक युवक ने नाबालिग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। 17 साल की लड़की मंगलवार, 5 अगस्त को सुबह करीब 4 बजे घर के बाहर निकली थी। इसी दौरान आरोपी आया और लड़की पर कुल्हाड़ी से महला कर दिया। नाबालिग की चीख सुनकर परिजन ने आकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ी थी। आरोपी भाग गया था। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना जबलपुर के पाटन क्षेत्र के ग्राम सकरा की है। नाबालिग सरकारी स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। इसी गांव का रहने वाला 22 साल का राकेश कुमार छात्रा से अक्सर छेड़छाड़ करता था और उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। बताते हैं नाबालिग के मना करने पर उसने घटना को अंजाम दिया।

दो दिन पहले आरोपी ने लड़की को धमकाया था

बताते हैं कि नाबालिग से दो दिन पहले भी आरोपी राकेश ने हरकत की थी। लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही आरोपी ने शादी का दबाव बनाया था। इसके बाद वह स्कूल चली गई थी। जिसकी उसने पुलिस को शिकायत भी की थी।

Advertisment

[caption id="attachment_872532" align="alignnone" width="1014"]publive-image घटनास्थल पर परिजन और ग्रामीणों की लगी भीड़।[/caption]

बदला लेने के लिए की हत्या

घटना के बाद पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के परिजनों की शिकायत पर राकेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की और राकेश के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। उसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग के परिवार में उकसे माता-पिता और छोटी बहन है। पिता पेशे से किसान हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें: MP School Protest: मान्यता खत्म करने का विरोध, निजी स्कूल संचालकों ने चेताया- 2 दिन में नवीनीकरण नहीं, वरना होगा आंदोलन

पुलिस क्या कह रही ?

एसडीओपी लोकेश डाबर का कहना कि घटना नाबालिग के घर से बाहर हुई है। राकेश घर के पास ही छिपकर बैठा था। अचानक ही उसने कुल्हाड़ी से दो से तीन वार नाबालिग पर किए और फिर वहां से फरार हो गया। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेगी।

ये भी पढ़ें:  MP Tehsildar Protest: मप्र में 6 अगस्त से अटक जाएंगे नामांकन-बंटवारे के काम, तहसीलदार-नायब तहसीलदार ने दिया अल्टीमेटम

Advertisment
हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Rakesh Kumar accused Patan axe attack minor girl attacked Madhya Pradesh Crime news Jabalpur girl murder harassment to murder case 17-year-old girl killed
Advertisment
चैनल से जुड़ें