Advertisment

जबलपुर में धोखाधड़ी का बड़ा मामला: महिला ने प्रेमी का अहसान चुकाने पति को लगाया चूना, 38 लाख ठगे, असली जेवरात नकली बनवाए

Madhya Pradesh News; जबलपुर में धोखाधड़ी का बड़ा मामला: महिला ने प्रेमी का अहसान चुकाने पति को लगाया चूना, 38 लाख ठगे, असली जेवरात नकली बनवाए, Jabalpur fraud case

author-image
Kushagra valuskar
जबलपुर में धोखाधड़ी का बड़ा मामला: महिला ने प्रेमी का अहसान चुकाने पति को लगाया चूना, 38 लाख ठगे, असली जेवरात नकली बनवाए

महिला ने पति को ठगने बनवाए नकली जेवरात।

(रिपोर्ट- सोनल पांडे)
हाइलाइट्स
  • महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ठगा।
  • सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने रची साजिश।
  • पति को ठगने मुंबई से बनवाए नकली जेवरात।
Advertisment

Jabalpur Fraud Case: जबलपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ससुराल वालों को 38 लाख रुपए का चूना लगा दिया।

इस मामले में जबलपुर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। करीब 460 ग्राम सोना बरामद किया है। हालांकि, 38 लाख रुपए की रिकवरी अभी तक नहीं हो पाई है। आइए जानते हैं कि कैसे पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड का अहसान चुकाने के लिए अपने ही पति को कंगाल बना दिया।

शादी के कुछ महीने बाद ही शुरू हुई साजिश

2021 में सिवनी के रहने वाले आदित्य मिश्रा की शादी नरसिंहपुर की पूजा दुबे से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही पूजा के बॉयफ्रेंड आकाश नेमा का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया। पूजा उसे अपना मुंहबोला भाई बताती थी।

Advertisment

पूजा ने पति और ससुर पर दबाव बनाया कि आकाश की अफसरों से अच्छी पहचान है। वह उसकी शिक्षा विभाग में नौकरी लगवा देगा। पति आदित्य, पत्नी के झांसे में आ गया और उसने आकाश नेमा के खाते में 38 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

नौकरी नहीं लगने पर शुरू हुआ धमकाने का सिलसिला

जब कई महीने बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो पति ने दोनों से पैसे वापस मांगे। इसके बाद आकाश और पूजा ने पति और ससुर को धमकाना शुरू कर दिया। पिछले साल जब ससुर को गोल्ड लोन की जरूरत पड़ी तो वे जेवरात लेकर एसबीआई बैंक पहुंचे।

यहां पहुंचने पर पता चला कि यह सोना तो नकली है। इतना सुनते ही ससुर के होश उड़ गए और वे तुरंत घर आए। उन्होंने बहू पूजा से उसके जेवर मांगे, लेकिन बहू ने आनाकानी की। इसके बाद उन्होंने पूजा को उसके पिता के साथ मायके भेज दिया।

Advertisment

असली जेवरात की जगह नकली जेवरात रख दिए

दरअसल, आदित्य से शादी करने के बाद से ही पूजा ने अपना दिमाग चलाना शुरू कर दिया था। एक तरफ उसने सरकारी नौकरी के नाम पर पति आदित्य से धीरे-धीरे कर लाखों रुपए ऐंठ लिए। वह घर पर रखे सोने के जेवरात पर भी नजर गड़ाए हुए थी।

पूजा ने घर पर रखे असली जेवरात की फोटो लेकर आकाश को भेजी थी। दोनों ने मिलकर हूबहू वैसे ही नकली जेवरात बनाए जो कि घर पर रखे थे। इसके लिए दोनों ने इंदौर और मुंबई के उन कारीगरों से संपर्क किया जो कि नकली जेवरात बनाते हैं। आकाश ने 10 हजार रुपए खर्च करके नकली जेवरात बनाकर पूजा को दिए, जिसे उसने घर पर रखकर असली जेवरात गायब कर दिए।

[caption id="attachment_778557" align="alignnone" width="810"]publive-image पुलिस ने गहने बरामद कर लिए हैं।[/caption]

Advertisment

पुलिस ने की गिरफ्तारी, पैसों की रिकवरी अभी बाकी

जब ससुर और पति को यह पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है, तो उन्होंने पूजा दुबे और उसके प्रेमी आकाश नेमा के खिलाफ केस दर्ज कराया। जांच के दौरान पता चला कि युवती ने उन पैसों से अपने बॉयफ्रेंड के लिए लग्जरी कार खरीदी थी।

कुछ पैसे उसके मकान बनवाने में लगा दिए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और करीब 460 ग्राम सोना बरामद किया है। हालांकि, 38 लाख रुपए की रिकवरी अभी तक नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें-

MP High Court News: 45 साल सेवा देने वाले कर्मचारी को पेंशन-ग्रेच्युटी देने का निर्देश, हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Advertisment

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए अपने शहरों का 18 मार्च का गोल्ड-सिल्वर रेट

Wife and boyfriend scam Pooja Dubey and Akash Nema fraud jabalpur news Jabalpur fraud case Jabalpur Crime News Fake jewelry scam Jabalpur Fake gold jewelry scam
Advertisment
चैनल से जुड़ें