Advertisment

NCL के 2 अधिकारी और ठेकेदार के घर छापा: जबलपुर में CBI ने अपने ही DSP को साढ़े चार लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

Jabalpur News: NCL के 2 अधिकारी और ठेकेदार के घर छापा: जबलपुर में CBI ने अपने ही DSP को साढ़े चार लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

author-image
Preetam Manjhi
Jabalpur-News

Jabalpur News: NCL सिंगरौली के सामान की आपूर्ति और अन्य भ्रष्टाचार के मामले में कर रहे जबलुपर CBI कैडर के DSP को दिल्ली से पहुंची CBI टीम ने साढ़े चार लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1825404072330920445

आपको बता दें कि शनिवार रात को DSP को पकड़े जाने क बाद CBI मुख्यालय के निर्देश पर रविवार को जांच एजेंसी की टीम ने NCL के 2 अफसरों और एक सप्लायर के घर पर छापे मारी की थी। करीब 16 घंटे तक चली इस छापेमारी में 4 करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए हैं।

CBI डीएसपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

NCL में पूर्व CMD भोला सिंह के कार्यकाल के दौरान मशीनों के कुलपुर्जों की सप्लाई हुई थी, जिसमें अनियमितता की शिकायतें की गई थीं।

मामले की जांच CBI जबलपुर काडर के DSP जाय जोसेफ दामले को सौंपी गई थी। शनिवार की रात DSP को CBI मुख्यालय की टीम ने जबलपुर के विजय नगर स्थित SBI चौक (Jabalpur News) से साढ़े 4 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1825403778381598974

NCL के अधिकारी के घर पर मारा छापा

इसके बाद CBI मुख्यालय की टीम ने NCL के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बसंत कुमार सिंह, CMD के प्रबंध सचिव सूबेदार ओझा और ठेकेदार रवि सिंह के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की।

CBI को प्रबंध सचिव के घर पर साढ़े तीन करोड़ रुपए कैश मिले थे। वहीं मुख्य सुरक्षा अधिकारी और ठेकेदार के घर भी 50 लाख रुपए मिले थे।

CBI टीम ने कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं। इसके साथ ही टीम मुख्य सुरक्षा अधिकारी बसंत सिंह और CMD के प्रबंध सचिव को गिरफ्तार कर जबलपुर चली गई।

Advertisment

भ्रष्टाचार की शिकायत पर की कार्रवाई

आपको बता दें कि भ्रष्टाचार की शिकायक मिलने पर जबलपुर से आई CBI टीम NCL के CMD के PA सूबेदार ओझा के घर शनिवार आधी रात के बाद करीब 1 बजे पहुंची। इसी दौरान टीम के कुछ सदस्य NCL के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बसंत कुमार सिंह के घर पहुंचे थे। घर पहुंचने पर पूछताछ और कागजात की जांच कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

ठेकेदार के घर भी मारा छापा

इसी दौरान CBI टीम ने ठेकेदार रवि सिंह के विध्यनगर स्थित घर पर भी छापा मारा था। CBI की टीम ने करीब 16 घंटे तक कार्रवाई की।

इस संबंध में CBI के कुछ अधिकारी जानकारी देने से बचते रहे। सूत्रों की मानें तो कई प्रकार के सामान की आपूर्ति और अन्य मदों में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत पर CBI ने ये कार्रवी की थी।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: भोपाल से इन शहरों के लिए भी शुरू होगी वंदेभारत: लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात

हिंदी खबर सीबीआई डीएसपी रिश्वत लेते गिरफ्तार भोपाल खबर जबलपुर खबर raid on the house of 2 ncl officers and contractor ncl के 2 अधिकारी और ठेकेदार के घर छापा jabalpur news hindi news cbi ने अपने dcp को साढ़े चार लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा cbi dsp arrested taking bribe cbi caught its dcp taking bribe of rs 4.5 lakh bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें