Advertisment

जबलपुर में 4 साल की मासूम से रेप: शादी में जा रही बच्ची को अगवा कर दरिंदगी, रोते-रोते पहुंची घर

Madhya Pradesh Jabalpur 4 Year Old Girl Rape Kidnapping Case; मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप की वारदात का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। ताजा मामला जबलपुर के मझगवां थाना क्षेत्र से सामने आया है।

author-image
Abdul Rakib
जबलपुर में 4 साल की मासूम से रेप: शादी में जा रही बच्ची को अगवा कर दरिंदगी, रोते-रोते पहुंची घर
हाइलाइट्स
  • जबलपुर में अगवा कर 4 साल की बच्ची से रेप
  • शादी में शामिल होने के अकेले निकली थी बच्ची
  • कपड़ों में खून के धब्बे देख सन्न रह गए परिजन
Advertisment

Jabalpur Girl Rape Kidnapping Case: मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप की वारदात का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। ताजा मामला जबलपुर के मझगवां थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां अज्ञात आरोपी ने शादी में शामिल होने जा रही 4 साल की बच्ची का अपहरण किया फिर उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया। इसके बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और मां ने कपड़ों पर लगे खून के धब्बे देखा तो वह सन्न रह गई। इसके बाद मां समझ गई बेटी के साथ क्या हुआ है। मामले में पीड़ित बच्ची की मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानें पूरा सनसनीखेज मामला

जानकारी के अनुसार, रविवार को कटनी जिले के एक गांव से मझगवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात हुई थी। शादी का कार्यक्रम गांव के पास खेत में चल रहा था। इस शादी में शामिल होने के लिए एक 4 साल बच्ची भी तैयार हुई थी। शादी में जाने के लिए मां ने बच्ची को तैयार किया था, साथ ही कुछ देर घर के सभी लोग चलेंगे कहते हुए घर के बाहर बैठा दिया था, लेकिन कुछ देर में बच्ची अकेले ही शादी में जाने के लिए निकल गई।

अकेला पाकर मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी

शादी में जाने के लिए निकली बच्ची को नहीं मालूम था कि रास्ते में इंसान के भेष में भेड़िया घूम रहा है। रास्ते में दरिंदे ने बच्ची को अकेला देखकर उसे अगवा कर लिया। इसके बाद मासूम को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। बच्ची के साथ हैवानियत करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद मां ने बच्ची को देखना शुरू किया लेकिन वह नहीं मिली। काफी देर तक तलाशने के बाद बच्ची की कोई खबर नहीं लगी, तो गांव में अन्य लोगों को पूछा गया और जानकारी दी। इसके बाद कुछ देर बाद बच्ची रोते-रोते हुए घर पहुंचे तो उसे देखकर परिवार के सन्न रह गए। रोती-बिलखती बच्ची मां से लिपटकर रोने लगी। इसके बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ। मासूम के कपड़ों पर खून के धब्बे थे। घटना के सामने आने गांव में सनसनी फैल गई।

Advertisment

शादी में शामिल होने निकली थी मासूम

पूछताछ में सामने आया है कि गांव के कुछ लोगों ने बच्ची को शादी समारोह में जाते हुए देखा था। मामले में बच्ची की मां का कहना है कि घर से पास ही बारात आई हुई थी, गांव में शादी को लेकर उत्साह का माहौल था। इसलिए गांव में बहुत लोग पहुंचे थे। बेटी शादी में जल्दी जाने के लिए की जिद कर रही थी, ऐसे में उसे पहले तैयार कर दिया। महिला ने आगे कहा कि कि मैं घर में थी, बाद में बाहर आई तो बेटी वहां नहीं थी।

मासूम को अस्पताल में किया भर्ती

पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार फिलहाल बच्ची की हालत में सुधार है। बच्ची डरी हुई, वह बोलते-बोलते सहम जाती है, ऐसे में सही से बात नहीं कर पा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल लव जिहाद केस अपडेटः गैंग बनाकर हिंदु लड़कियों का रेप करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

Advertisment

अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी

मझगवां थाना प्रभारी धम्मू सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस में जांच कर रही है। आरोपी की पहचान की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत लिया गया, पूछताछ भी की जा रही है। पीड़िता को कुछ संदेहियों की फोटो भी दिखाई गई है, लेकिन वह पहचान नहीं कर पा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Dewas Kidnapping Rape: बाथरूम गई युवती का अपहरण, दुष्कर्म और फिर घायल कर छोड़ा, चोट के निशान मिले

Madhya Pradesh Dewas Kidnapping Rape Case (1)

Madhya Pradesh Dewas Kidnapping Rape Case Update: मध्य प्रदेश के देवास (MP Dewas) जिले के भोरासा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म (Rape Case) की घटना सामने आई है। रविवार रात घटी इस घटना में युवती का अपहरण (Girl Kidnapping) कर उसके साथ बर्बरता की गई। पीड़िता को गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़ दिया गया, जिसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Advertisment
MP news "Girl Rape Case jabalpur news Jabalpur Crime News Jabalpur Girl Rape Girl Rape Kidnapping Case
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें