Advertisment

मुंबई में सितारों से सजा ITFS अवॉर्ड समारोह: महेंद्र कपूर अवॉर्ड से नवाजे गए महेश मांजरेकर-अनूप जलोटा जैसी बड़ी हस्तियां

ITFS Awards 2025 Mahendra Kapoor Award : आईटीएफएस अवॉर्ड्स 2025 में मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में महेश मांजरेकर, अनूप जलोटा, सुदेश भोसले सहित कई हस्तियों को पद्मश्री महेंद्र कपूर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आयोजन में मंत्री उदय सामंत और बॉलीवुड सितारों की रही मौजूदगी।

author-image
Shashank Kumar
ITFS Awards Mahendra Kapoor 2025

ITFS Awards Mahendra Kapoor 2025

ITFS Awards Mahendra Kapoor 2025: मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित वाई बी चव्हाण ऑडिटोरियम में प्रतिष्ठित आईटीएफएस अवॉर्ड्स 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह (ITFS Awards) में फिल्म, संगीत, कला और समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों को पद्मश्री महेंद्र कपूर के नाम से दिए जाने वाले पुरस्कार (Mahendra Kapoor Award) से सम्मानित किया गया।

Advertisment

महेश मांजरेकर, सुदेश भोसले, अनूप जलोटा को मिला महेंद्र कपूर अवॉर्ड

[caption id="attachment_794710" align="alignnone" width="1094"]सुदेश भोसले सम्मान प्राप्त करते हुए सुदेश भोसले[/caption]

publive-image

इस विशेष अवसर पर महेश मांजरेकर, सुदेश भोसले, भजन सम्राट अनूप जलोटा, बाल कलाकार मोहम्मद फैज, अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी, गायिका हर्षदीप कौर, अभिनेता विंदू दारा सिंह और निकेतन धीर को सम्मानित किया गया। इन कलाकारों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए ‘पद्मश्री महेंद्र कपूर अवॉर्ड’ से नवाज़ा गया।

राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियों की भी रही मौजूदगी

publive-image

मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री उदय सामंत समारोह (ITFS Awards) में शामिल हुए। इसके अलावा, आईएएस सूरज मंधारे, कृषि आयुक्त, पंकज देवरे, ज्वाइंट कमिश्नर, एडिशनल कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी ने समारोह को और भी खास बना दिया।

Advertisment

अनूप जलोटा की प्रतिक्रिया

[caption id="attachment_794709" align="alignnone" width="1157"]anup jalota सम्मान प्राप्त करते हुए अनूप जलोटा[/caption]

सम्मान प्राप्त करने के बाद अनूप जलोटा ने कहा, "पद्मश्री महेंद्र कपूर जी के नाम से जुड़ा यह अवॉर्ड पाकर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उनके गीतों में भक्ति और भावना दोनों झलकती है, जो लोगों के दिलों में गूंजती है।"

इस अवॉर्ड शो के आयोजक दत्तात्रेय माने ने कहा कि "यह अवॉर्ड समाज के उन सभी लोगों को समर्पित है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। चाहे वो ऑफिसर्स हों, कलाकार हों या सामाजिक कार्यकर्ता- हर किसी को पहचान और प्रोत्साहन मिलना जरूरी है।"

Advertisment

publive-image

ये भी पढ़ें:  UPI Down: फिर ठप हुआ यूपीआई सर्विस, हजारों फोनपे और गूगल-पे यूजर परेशान, 20 दिन में तीसरी बार सिस्टम फेल

तीसरी पीढ़ी तक पहुंची महेंद्र कपूर की विरासत

महेंद्र कपूर के बेटे रोहन कपूर और पोते सिद्धांत कपूर की मौजूदगी समारोह में भावुकता का भाव लेकर आई। सिद्धांत ने मंच पर प्रस्तुति दी, जिसकी सुदेश भोसले ने जमकर सराहना की।

publive-image

उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है जैसे महेंद्र कपूर ने खुद अपनी आवाज सिद्धांत को दी है।" इस आयोजन को स्टूडियो रिफ्यूल के निर्माता कुमार का बड़ा समर्थन मिला, जिससे कार्यक्रम को भव्य और सफल रूप दिया गया।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  WhatsApp Down: व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और रिसीव करने में यूजर्स को आ रही दिक्कत, कामकाज भी हुआ प्रभावित

uday samant Sudesh Bhosale Studio Refuel Siddhant Kapoor rohan kapoor Mumbai Events mahesh manjrekar Mahendra Kapoor Award ITFS Awards 2025 ITFS Awards Indian Music Awards Dattatreya Mane Celebrity Awards 2025 Bollywood Awards Bhajan Samrat Anup Jalota Anup Jalota
Advertisment
चैनल से जुड़ें