Advertisment

Itchy Scalp Home Remedies (Hair Care) : गर्मियों में 'सिर की खुजली' को दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

Itchy Scalp Home Remedies (Hair Care) : गर्मियों में 'सिर की खुजली' को दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय itchy-scalp-home-remedies-hair-care-follow-these-7-home-remedies-to-get-rid-of-itch-of-head-in-summer-pd

author-image
Preeti Dwivedi
Itchy Scalp Home Remedies (Hair Care) : गर्मियों में 'सिर की खुजली' को दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

नई दिल्ली। कुछ ही दिनों में ​गर्मियों का Itchy Scalp Home Remedies (Hair Care) सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में एक समस्या आती है, सिर में होने वाली खुजली और पसीने की। जिसे लेकर महिलाएं अक्सर परेशान हो जाती हैं। कई बार तो इन्हें पब्लिक प्लेस पर शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। आपको बता दें इसकी दो वजह हो सकती हैं। पहली तो डेंड्रफ और दूसरी पसीना। वैसे तो ये एक आम बात है लेकिन समस्या तब शुरू हो जाती है जब ये आपके बाल झेड़ने का कारण बन जाती है।

Advertisment

जी हां अक्सर सिर में इन समस्याओं से बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। लेकिन अगर आप भी इन समस्याओं से दो—चार होते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ आसान से टिप्स। जिनकी मदद से आप बिना किसी बाहरी खर्चे के कुछ घरेलू उपायों से इस समस्या से निजाद पा सकते हैं।

1 — बेकिंग सोडा —

हमारे किचिन में पाया जाने वाला बेकिंग सोडा, आपके बालों को स्वस्थ्य रखने में काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप बेकिंग सोडा में पानी की कुछ बूंदे मिलाकर इसे बालों की जड़ों में लगाएं। फिर कुछ समय बाद इसे सादा पानी से धो लें। इससे सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि ये आपके सिर का पीएच बैलेंस सही बनाए रखता है।

2 — वेजिटेबल ऑयल —
वेजिटेबल ऑयल को बालों के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है। अगर आप इसे टी ट्री ऑयल के साथ मिलाकर बालों की जड़ों पर लगाते हैं, तो आपको रूसी से होने वाली और गर्मी में पसीने होने वाली खुजली, दोनों से ही आराम मिल सकता है। आपको बता दें टी ट्री ऑयल एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर माना जाता है। ऐसे में ये बालों को घना और स्वस्थ्य बनाने में भी काफी मददगार साबित होता है।

Advertisment

3 — बेबी शैंपू —
बालों में रूसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बेबी शैंपू को भी एक बेहतर विकल्प माना जाता है। अगर आप बेबी शैंपू में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे मिलाकर लगाते हैं तो इससे आपको बालो में होने वाली खुजली से छुटकारा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : Black Raisins for Hair : बाल करने हैं काले, खाएं काली किशमिश, इतनी मात्रा में, ऐसे करेगी फायदा!

4 — दही —
दही का उपयोग भी बालों के लिए एक अच्छा ऑन्शन है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ये भी आपके बालों में होने वाले रूखेपन को दूर करता है। इसके लिए आप नहाने से करीब 30 मिनिट पहले बालों में दही की मालिश करें। फिर इसे सादा पानी से धो लें। इससे बालों में शाइनिंग तो आएगी ही साथ ही साथ बालों को एक मजबूती भी मिलेगी।

Advertisment

5 — नींबू —
अगर आपकी बॉडी को नींबू सूट करता है, तो ये आपके बालों में होने वाली खुजली की समस्या को भी दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक कप पानी में नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर उसे कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए बालों में लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें। इससे न केवल सिर की खुजली दूर होगी बल्कि रूसी से भी छुटकारा मिलता है। आपको बता दें कि नींबू के अंदर एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो सिर से सफेद परत को दूर कर खुजली से राहत दिलाते हैं।

यह भी पढ़ें : Hair Care : इन चीजों का सेवन बढ़ा सकता है परेशानी, गंजा होने से नहीं रोक पाएगा कोई!

6 — तिल का तेल —
बालों में खुजली का कारण कभी—कभी उनका रूखापन भी होता है। ऐसे में यदि आप तिल के ​तेल का उपयोग बालों की मालिश के लिए करते हैं तो ये बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि ये आपके बालों में नमी बनाए रखता है। इसके लिए आप तेल को गुनगुना कर रात में सोने से पहले बालों की मालिश करेंगे तो लाभ

Advertisment

7 — नारियल का तेल —

नारियल का तेल बालों के लिए काफी लाभकारी माना गया है। साउथ के लोग बालों में इसी तेल का यूज करते हैं। जी हां अगर आप भी बालों की समस्याओं से परेशान हैं, तो गुनगुने नारियल के तेल की 15 मिनट की मसाज, आपको लंबा फायदा दिला सकती है। आप देखेंगे इसे लगाने से बालों की खुजली खुद-ब-खुद बंद होती चली जाएगी।

यह भी पढ़ें : Applying Henna On Hair : सर्दियों में बालों में लगा रहे हैं मेहंदी, जान लें क्या है सही तरीका

नोट — यह तथ्य आयुर्वेदिक नुस्खों व सामान्य जानकारियों के आधार पर दिए गए हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisment

teenage hair care routine oil for hair growth oil natural remedies for itching scalp natural hair care long hair life style news kerala special hair oil itchy scalp treatment itchy scalp shampoo itchy scalp remedy itchy scalp remedies Itchy Scalp Home Remedies (Hair Care) itchy scalp home remedies itchy scalp causes itchy scalp is coconut oil good for your hair how to use hair oil how to get rid of itchy scalp homemade hair oil home remedies for scalp itching home remedies for itchy scalp home remedies for dry scalp home remedies for dandruff and itchy scalp home remedies herbal hair oil for hair growth healthy hair hair tips hair routine hair oils hair oil treatment hair oil recipe hair oil for men hair oil for hair growth homemade hair oil for hair growth hair oil for hair fall hair oil hair hacks hair growth oil for fast hair growth hair growth oil hair growth hair fall hair care tips for men hair care tips for girls hair care tips hair care tiktok hair care secret hair care routines hair care routine for damaged hair hair care routine hair care products hair care for men hair care for dry damaged hair hair care for damaged hair hair care for curly hair hair care for bleached hair hair care fast hair growth oil dry scalp remedies dry scalp dry itchy scalp diy hair growth oil diy coconut oil hair mask coconut oil hair treatment coconut oil hair mask coconut oil hair growth before and after coconut oil hair growth coconut oil hair coconut oil for skin coconut oil for natural hair coconut oil for hair men coconut oil for hair growth before and after coconut oil for hair growth coconut oil for hair coconut oil benefits for hair coconut oil benefits coconut oil best oil for hair best hair oil benefits of coconut oil for hair Bansal News ayurvedic remedies for itchy scalp #hair
Advertisment
चैनल से जुड़ें