Advertisment

ISSF Shooting World Cup : भोपाल में 21 मार्च से शुरू होगा निशानेबाजी का विश्वकप, 33 देशों के 325 निशानबाज होंगे शामिल

ISSF Shooting World Cup : भोपाल में 21 मार्च से शुरू होगा निशानेबाजी का विश्वकप, 33 देशों के 325 निशानबाज होंगे शामिल issf-shooting-world-cup-shooting-world-cup-will-start-in-bhopal-from-march-21-325-shooters-from-33-countries-will-be-included-pds

author-image
Preeti Dwivedi
ISSF Shooting World Cup : भोपाल में 21 मार्च से शुरू होगा निशानेबाजी का विश्वकप, 33 देशों के 325 निशानबाज होंगे शामिल

भोपाल।  ISSF Shooting World Cup : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिन बाद यानि 21 मार्च से आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप शुरू होने जा रहा है। जिसमें 33 देशों के 325 से ​अधिक निशानेबाज भाग लेने जा रहे हैं। आपको बता दें इसमें शामिल होने वाले खिलाड़ियों का राजधानी में आने का सिलसिला बीते दो दिनों से जारी है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जा सकता है।

Advertisment

यहां होगी प्रतियोगिता — ISSF Shooting World Cup :
आपको बता दें 21 मार्च से शुरू होने वाली ये आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप का आयोजन बिशन खेड़ी परिसर में होगा। जो पूरे एक सप्ताह यानि 27 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कर सकते है। इस प्रतियोगिता का आयो​जन भारतीय राष्ट्रीय राइफल महासंघ के द्वारा किया जा रहा है। आपको बता दें आठवीं बार ये मौका है जब भारत द्वारा इस प्रतियोगिता की मेजबानी की जा रही है और यह पहली बार नई दिल्ली के बाहर आयोजित की जा रही है।इसमें 33 देशों के 325 देशों के अलावा 75 तकनीकि अधिकारी भी शामिल होंगे।

ये देश ले रहे हैं भाग — ISSF Shooting World Cup :
भोपाल में होने वाली इस प्रतियोगिता में अजरबैजान, बांग्लादेश, बोस्निया हर्जेगोविना, ब्राजील, चीन, चेक गणराज्य, डेनमार्क, स्पेन, फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन, जर्मनी, हंगरी, इंडोनेशिया, ईरान, इजरायल, जापान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, कोरिया, सऊदी अरब, लिथुआनिया, मालदीव, मैक्सिको, रोमानिया, सिंगापुर, सर्बिया, श्रीलंका, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, चीनी ताइपे, अमेरिका और उज्बेकिस्तान के निशानेबाज हिस्सा लेंगे।

Advertisment

today mp news mphindi news mp breaking enws issf shooting world cup Games
Advertisment
चैनल से जुड़ें