Advertisment

ISSF Pistol/Rifle World Cup 2023: भारत ने विश्व कप में जीता एक कांस्य एक रजत पदक ! अब तक 4 हुए पदक

भारत ने गुरूवार को यहां आईएसएसएफ पिस्टल/राइफल विश्व कप में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता।

author-image
Bansal News
ISSF Pistol/Rifle World Cup 2023: भारत ने विश्व कप में जीता एक कांस्य एक रजत पदक !  अब तक 4 हुए पदक

भोपाल।  ISSF Pistol/Rifle World Cup 2023 भारत ने गुरूवार को यहां आईएसएसएफ पिस्टल/राइफल विश्व कप में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। इससे भारत के टूर्नामेंट में पदकों की संख्या चार हो गयी है जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हैं।

Advertisment

वरूण-रिदम की जोड़ी ने पाया पदक

भारत के लिये वरूण तोमर और रिदम सांगवान की एयर पिस्टल मिश्रित टीम जोड़ी ने दूसरा स्थान जबकि रूद्रांक्ष पाटिल और आर नर्मदा नितिन ने एयर राइफल स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। चीन ने टूर्नामेंट में दिन के दोनों स्वर्ण पदक जीते। वरूण ने बुधवार को एयर पिस्टल में व्यक्तिगत कांस्य पदक भी जीता था। उन्होंने रिदम सांगवान के साथ मिलकर चीन की कियान वेई और लियू जिनयाओ की जोड़ी को कड़ी टक्कर दी लेकिन एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्वर्ण पदक दौर में 11-17 से हार गयी।

कांस्य पदक से चुकी दूसरी भारतीय टीम

वहीं दिव्या टीएस और सरबजोत सिंह की दूसरी भारतीय टीम एक अंक से कांस्य पदक से चूक गयी और 574 के स्कोर से पांचवें स्थान पर रही। वहीं पिछले महीने काहिरा में आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली रूद्रांक्ष और आर नर्मदा की जोड़ी घरेलू सरजमीं पर वही जादू नहीं दिखा सकी और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। कांस्य पदक के मैच में भारतीय जोड़ी ने चीन के झांग कियोंगुए और यु हाओनान को 16-8 से शिकस्त दी। वहीं इस स्पर्धा में हृदय हजारिका और तिलोत्मा सेन की दूसरी भारतीय जोड़ी नौंवे स्थान पर रही।

news update rifle World Cup live streaming tour schedule sport ISSF World Cup 10m air pistol berita update complete issf issf world cup rifle and pistol in cairo 2023 issf world cup rifle and pistol in cairo 2023 live kompas tv lensa olahraga lensor live report live stream livestream merah putih peristiwa pistol shooting sport special report sportone streaming tolong dong antv topik terkini tournament upsra
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें