Advertisment

ISRO के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम: अंबिकापुर के बेटे का इसरो युविका 2025 के लिए चयन, सेंटर में क्‍या करेगा हर्षित राज

ISRO YUVIKA 2025 Selection; Who Is Ambikapur Navodaya Student Harshit Raj. छत्‍तीसगढ़ के जवाहर नवोदय विद्यालय, सरगुजा के कक्षा 10वीं के छात्र हर्षित राज ने जिले का गौरव बढ़ाते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक

author-image
Sanjeet Kumar
ISRO Training

ISRO Training

ISRO Training: छत्‍तीसगढ़ के जवाहर नवोदय विद्यालय, सरगुजा के कक्षा 10वीं के छात्र हर्षित राज ने जिले का गौरव बढ़ाते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक (ISRO Training) कार्यक्रम (युविका 2025) के लिए चयन हासिल किया है। इस कार्यक्रम के तहत उन्हें 12 दिनों तक सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जहाँ वे अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचारों की गहन जानकारी हासिल करेंगे।

Advertisment

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. सिन्हा ने हर्षित (ISRO Training) की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। हर्षित ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। हम उम्मीद करते हैं कि वह भविष्य में भी देश का नाम रोशन करेगा।

क्‍या है युविका कार्यक्रम?

ISRO का युविका कार्यक्रम देश के प्रतिभाशाली छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान (ISRO Training) के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को ISRO के वैज्ञानिकों के साथ सीधा संवाद करने, उन्नत तकनीकों को समझने और प्रयोगात्मक ज्ञान हासिल करने का मौका मिलता है।

हर्षित राज की यह उपलब्धि न केवल सरगुजा जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता से अन्य छात्रों को भी वैज्ञानिक शोध और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: Shukra Margi: शुक्र की बदली चाल किस पर पड़ रही भारी, 23 अप्रैल से उच्च के शुक्र किसकी चमकांएगे किस्मत, पढ़ें असर

ये खबर भी पढ़ें: जैन समाज को मुस्लिम और रावण के समान बताया: समाजजन ने किया कोतवाली का घेराव, भाजपा नेताओं का बताया वायरल ऑडियो

Ambikapur News ISRO YUVIKA 2025 ISRO Selection Harshit Raj
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें