Advertisment

ISRO New Mission: चांद और सूरज के बाद अब ISRO का Gaganyaan मिशन अक्टूबर में भरेगा उड़ान

ISRO New Mission: भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने एक दिन पहले अपने महत्वाकांक्षी सूरज मिशन में कामयाबी पाई है।

author-image
Bansal news
ISRO New Mission: चांद और सूरज के बाद अब ISRO का Gaganyaan मिशन अक्टूबर में भरेगा उड़ान

ISRO New Mission: भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने एक दिन पहले अपने महत्वाकांक्षी सूरज मिशन में कामयाबी पाई है। स्पेस एजेंसी ने सौर मिशन के तहत आदित्‍य एल-1 (Aditya L1) को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेज दिया है। पीएसएलवी-सी57 रॉकेट के जरिए आदित्‍य एल-1 स्‍पेसक्राफ्ट ने उड़ान भरी, जो अब 120 दिनों के लंबे सफर पर है।

Advertisment

गगनयान मिशन की तैयारी

अब स्पेस एजेंसी की नजरें इससे भी आगे गगनयान मिशन (Gaganyaan) पर टिक गई हैं। आइए जानते हैं इसरो का ये मिशन क्या है और इसकी तैयारी कहां तक की जा चुकी है। चंद्रयान-3 के तहत चांद पर चहलकदमी करने में कामयाब हुई इसरो ने आदित्‍य एल-1 को भी सूर्य पर नजर रखने के लिए सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है।

मनुष्य को स्पेस में भेजने की तैयारी

अब बारी गगनयान (Gaganyaan) की है। साइंस और टेक्नोलॉजी के केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बारे में इसरो से जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि गगनयान के लिए पहला ट्रायल अक्टूबर में किया जा सकता है। गगनयान इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) का एक महत्वाकांक्षी मिशन है जिसमें कंपनी मनुष्य को स्पेस में भेजने की तैयारी में है जो कि 300-400 किलोमीटर की ऊंचाई पर किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ISRO में बोलते हुए कहा कि गगनयान का पहला ट्रायल अक्टूबर में हो सकता है। यह अगले महीने ही है। इससे पहले इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ भी कह चुके हैं कि सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में एक मिशन लॉन्च किया जा सकता है।

Advertisment

सितंबर के अंत या अक्टूबर में शुरू होगा गगनयान मिशन

इसरो चीफ ने कहा कि वे सितंबर के अंत या अक्टूबर में गगनयान के लिए एक मिशन शुरू कर सकते हैं। जिसमें क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप क्षमताओं का प्रदर्शन किया जा सकता है। उसके बाद इसमें लगातार कई टेस्ट होंगे।

ये भी पढ़ें: 

Aaj ka Rashifal: इस राशि के मेहनती जातकों को कामयाबी मिलेगी, प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क होगा, कार्यसिद्धि होगी, जानें अपना राशिफल

CG Election 2023: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा आज, कल आएंगे दिल्ली के CM केजरीवाल

Advertisment

MP Election 2023: आज शाम जारी हो सकती है BJP की दूसरी लिस्ट, दिल्ली में बैठक के बाद नाम फाइनल, जन आक्रोश को लेकर कांग्रेस की बड़ी Meeting

MP Weather Update: भोपाल में झमाझम बारिश जारी, इंदौर-नर्मदापुरम संभाग सहित 39 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

ISRO New Mission, Gaganyaan, Mission Gaganyaan, Aditya L1 Mission, चंद्रयान-3, ISRO, इसरो नया मिशन, गगनयान, मिशन गगनयान, आदित्य एल1 मिशन, Chandrayaan-3, इसरो

Advertisment
Aditya l1 mission Gaganyaan ISRO New Mission Mission Gaganyaan
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें