Advertisment

Chandrayaan-3: भारत बनेगा दुनिया का चौथा देश, इस दिन लॉन्च किया जाएगा चंद्रयान-3

इसरो ने आगामी चंद्रयान -3 की लॉन्चिंग को लेकर बड़ी अपडेट दी है जहां पर यह 13 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया जा सकता है।

author-image
Bansal News
Chandrayaan-3: भारत बनेगा दुनिया का चौथा देश, इस दिन लॉन्च किया जाएगा चंद्रयान-3

Chandrayaan-3: भारत जहां पर अतंरिक्ष में बुलंदियां छू रहा है वहीं पर इसरो ने आगामी चंद्रयान -3 की लॉन्चिंग को लेकर बड़ी अपडेट दी है जहां पर यह 13 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया जा सकता है।

Advertisment

जानिए इसरो का बड़ा बयान

यहां पर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने न्यूज एजेंसी एएनआई को अपकमिंग जानकारी देते हुए कहा , इसे 12 जुलाई से 19 जुलाई के बीच लॉन्च होना है। यान पूरी तरह तैयार है। सारे टेस्ट पूरे हो जाने के बाद लॉन्चिंग की सही तारीख की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि, अगर चंद्रयान-3 का लैंडर चांद पर उतरने में सफल होता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं।

जानिए कब लॉन्च हुआ था चंद्रयान-2 मिशन

आपको बताते चलें, चंद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था। जिसके साथ ही 2 महीने बाद 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने की कोशिश कर रहा विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ही भारत चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी कर रहा है।इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन में हम असफल हुए थे। जरूरी नहीं कि हर बार हम सफल ही हों, लेकिन बड़ी बात ये है कि हम इससे सीख लेकर आगे बढ़ें।

जानिए कैसा होगा चंद्रयान 3

आपको जुलाई में लॉन्च होने वाले चंद्रयान 3 की बात करें तो, चंद्रयान मिशन के तहत इसरो चांद की स्टडी करना चाहता है। भारत ने पहली बार 2008 में चंद्रयान-1 की सक्सेसफुल लॉन्चिग की थी। इसके बाद 2019 में चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग में भारत को असफलता मिली। अब भारत चंद्रयान-3 लॉन्च करके इतिहास रचने की कोशिश में है।

Advertisment

पढ़ें ये खबर भी- 

Indore Crime: कानून व्यवस्था पर CM ने बुलाई बैठक, मंत्री नरोत्तम मिश्रा की गुंडों की दो टूक…

Asia Cup 2023: इन भारतीयों खिलाडियों की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, फैंस को खुश कर देगी ये रिपोर्ट

NASA ISRO india Chandrayaan-3 mission
Advertisment
चैनल से जुड़ें