Advertisment

Fact Check: क्या योगी का कद घटाने उप्र का विभाजन कर रहे मोदी? जानें इसका पूरा सच...

Fact Check: क्या योगी का कद घटाने उप्र का विभाजन कर रहे मोदी? जानें इसका पूरा सच... Is Modi dividing UP by reducing Yogi's stature? Know what is its full truth...

author-image
Bansal News
Fact Check: क्या योगी का कद घटाने उप्र का विभाजन कर रहे मोदी? जानें इसका पूरा सच...

लखनऊ। कोरोना के कहर के कम होने के बाद ही उप्र में सियासी हलचल शुरू हो चुकी है। यहां अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर यहां राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उप्र में भाजपा संगठन में भी काफी हलचल देखने को मिल रही है। इसी सब के बीच खबरें हैं कि उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच संबंधों के बिगड़ने की चर्चाएं भी चल रही हैं। वहीं खबरें आ रहीं थी कि योगी आदित्यनाथ की पावर को प्रदेश में कम करने के लिए उप्र का विभाजन किया जा रहा है।

Advertisment

अटकलों में कहा जा रहा था कि मोदी उप्र का विभाजन कर योगी की पावर को कम करना चाहते हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के ट्विटर हैंडल @InfoUPFactCheck ने एक यूट्यूब चैनल की खबर शेयर की है जिसमें दावा किया गया है, "योगी का कद कम करने के लिए यूपी विभाजित होगा। इस खबर के बाद " @InfoUPFactCheck ने बताया, "उत्तर प्रदेश के विभाजन को लेकर जताई जा रही आशंका निराधार है। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों का प्रसार करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। उप्र सरकार की तरफ से इस तरह की अटकलों को सिरे से खारिज किया है।

https://twitter.com/InfoUPFactCheck/status/1403630241377968131?s=20

विभाजन की लग रही थी अटकलें...
बता दें कि बीते दिनों से लगातार सीएम योगी और केंद्रीय नेतृत्व के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं। इन खबरों के बाद योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली का दौरा भी किया है। विधानसभा चुनावों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि प्रधानमंत्री मोदी चुनावों से पहले उप्र के पूर्वी क्षेत्र को अलग करना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक लोगों का मानना था कि पीएम मोदी उप्र के सीएम योगी के बढ़ते कद को घटाना चाहते हैं। इसी को लेकर वह राज्य का बंटवारा करना चाहते हैं।

माना जा रहा था कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरप्रदेश के पूर्वी हिस्से को अलग करके योगी का कद कम करने पर विचार कर रहे हैं। माना जा रहा था कि इसके लिए तैयारी की जा चुकी है। साथ ही कहा जा रहा था कि मोदी ने विश्वस्त पूर्व नौकरशाह अरविंद शर्मा को उत्तरप्रदेश भेजा था। शर्मा के बाद से यहां इस तरह की चर्चाएं शुरू हो चुकी थीं। हालांकि संगठन की तरफ से इस तरह की खबरों को पूरी तरह निराधार बताया गया है।

Advertisment
योगी लेटेस्ट अपडेट योगी की पीएम से मुलाकात योगी आदित्यनाथ यूपी हिंदी समाचार यूपी सरकार का विस्तार यूपी में कौन बनेगा मंत्री यूपी मंत्रीमंडल विस्तार यूपी ब्रेकिंग न्यूज यूपी की बड़ी खबर मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Yogi's meeting with PM Yogi latest updates yogi cm yogi adityanath who will become a minister in UP uttar pradesh ka vibhajan up split up spilit in many parts up spilit up ke tukade tukade up ka vibhajan UP Hindi News UP government expansion UP cabinet expansion UP Breaking News UP big news Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi modi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Fact Check fact chech CM Yogi
Advertisment
चैनल से जुड़ें