Advertisment

बिलासपुर में RPF जवानों का कारनामा: ट्रेन की बोगियों से चुराकर बेचीं आयरन प्लेट्स, कबाड़ी को झूठे आरोप में फंसाया, आत्महत्या के बाद गरमाया मामला

CG News: आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन की बोगियों से चुराकर बेचीं आयरन प्लेट्स, कबाड़ी पर लगाया चोरी का आरोप

author-image
Rohit Sahu
बिलासपुर में RPF जवानों का कारनामा: ट्रेन की बोगियों से चुराकर बेचीं आयरन प्लेट्स, कबाड़ी को झूठे आरोप में फंसाया, आत्महत्या के बाद गरमाया मामला

CG News: बिलासपुर में दो आरपीएफ जवानों पर रेलवे की संपत्ति चोरी करने और कबाड़ी के परिवार से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने ट्रेन के वैगन से आयरन प्लेट्स चोरी की और उन्हें कबाड़ी को बेच दिया। इसके बाद, उन्होंने कबाड़ी के घर जाकर दुर्व्यवहार किया और उनके बेटे को तिल्दा चौकी ले गए। इस मामले में जांच जारी है। कबाड़ी ने बार बार परेशान करने पर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मामला गरमा गया।

Advertisment

कबाड़ी पर मड़ा चोरी का आरोप

कबाड़ी के घर से चोरी का कोई सामान नहीं मिलने के बावजूद आरपीएफ जवानों ने उनसे दुर्व्यवहार किया और उनके बेटे को थाने ले गए, जिससे परेशान होकर कबाड़ी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में विभागीय जांच के बाद दोनों जवानों से जवाब मांगा गया था, लेकिन उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका लगाकर जांच रिपोर्ट को निरस्त करने की मांग की। मामले की सुनवाई जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास के सिंगल बेंच में हुई।

यह है पूरा मामला

बिलासपुर के दो आरपीएफ हेड कांस्टेबल, एके पात्रे और मोहित कुमार, पर आरोप है कि उन्होंने 28 दिसंबर 2021 को मांढर रेलवे स्टेशन पर आयरन प्लेट्स से भरे रैक से ताले खोलकर प्लेट्स चोरी की और उन्हें कबाड़ी को बेच दिया। बाद में उन्होंने कबाड़ी और उसके बेटे को परेशान किया, जिससे परेशान होकर कबाड़ी ने 10 जनवरी 2022 को आत्महत्या कर ली।

कबाड़ वाले की बेटी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा 

कबाड़ी की बेटी जन्नत खान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरपीएफ के दो जवानों पर अपने पिता और भाई को प्रताड़ित करने और झूठे आरोप में फंसाने का आरोप लगाया। जांच के बाद दोनों जवानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आरोप पत्र जारी किया गया। दोनों ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई, जिसे निराकृत कर दिया गया। जांच रिपोर्ट में आरोप लगने के बाद दोनों जवानों को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने फिर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की।

Advertisment

आरपीएफ जवानों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

आरपीएफ के दो जवानों पर चोरी, लापरवाही, और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। जांच रिपोर्ट में उन पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन, चोरी में शामिल होने, और मृतक अब्दुल खान के साथ दुर्व्यवहार-मारपीट करने का आरोप है। उन पर आईपीसी की धारा 306 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी और जांच रिपोर्ट में जवाब पेश करने की छूट दी है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें