Advertisment

IRCTC Tour Package: गर्मी में घूमने के लिए बेहतरीन जगह, IRCTC ले आया शिलांग, तवांग और काजीरंगा के लिए टूर पैकेज, जानें

IRCTC Shillong Tour Package: अगर आप प्रकृति की गोद में सुकून, साहसिकता और आध्यात्मिकता का संगम पाना चाहते हैं, तो THE GREEN ESCAPE – 3 STATES (EGH06A) टूर आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह यात्रा हर मंगलवार को गुवाहाटी से शुरू होती है और मेघालय, असम और अरुणाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगहों से होकर गुजरती है।

author-image
Shashank Kumar
IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: अगर आप प्रकृति की गोद में सुकून, साहसिकता और आध्यात्मिकता का संगम पाना चाहते हैं, तो THE GREEN ESCAPE – 3 STATES (EGH06A) टूर आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह यात्रा हर मंगलवार को गुवाहाटी से शुरू होती है और मेघालय, असम और अरुणाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगहों से होकर गुजरती है।

Advertisment

गुवाहाटी से यात्रा की शुरुआत 

यात्रा की शुरुआत गुवाहाटी से होती है, जहां पहला दिन विश्राम और स्थानीय वातावरण को महसूस करने के लिए होता है। दूसरे दिन कामाख्या मंदिर के दर्शन के बाद शिलांग की ओर प्रस्थान किया जाता है। इसके बाद शिलांग, चेरापूंजी, डावकी और मावलिनॉन्ग जैसे डेस्टिनेशन शामिल हैं—जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य और स्वच्छता के लिए जाने जाते हैं।

काजीरंगा में मिलेगा जंगल सफारी का रोमांच

[caption id="attachment_795386" align="alignnone" width="1088"]kaziranga National park काजीरंगा में मिलेगा जंगल सफारी का रोमांच[/caption]

पांचवें और छठे दिन का अनुभव असम के मशहूर काजीरंगा नेशनल पार्क में होता है, जहां आप वन्यजीवन, खासकर एक सींग वाले गैंडे को नजदीक से देख सकते हैं। सफारी का खर्च अलग से देना होगा लेकिन रोमांचक अनुभव उसकी भरपाई कर देगा।

Advertisment

सातवें दिन से शुरू होती है पहाड़ों की यात्रा- डिरांग और तवांग की ओर। इस दौरान सेला पास, जसवंतगढ़ वॉर मेमोरियल, संगेस्टर लेक (माधुरी लेक), और भारत-चीन बॉर्डर का दौरा यात्रा को ऐतिहासिक और देशभक्ति के रंगों से भर देता है। यहां तवांग मठ का दर्शन आत्मिक शांति देता है।

सुविधाओं से भरपूर पैकेज और किफायती दाम

इस टूर पैकेज में शामिल हैं – 11 रातों का होटल स्टे, ब्रेकफास्ट और डिनर (MAP प्लान), ट्रैवल इंश्योरेंस, परमिट्स और ग्रुप ट्रैवल के लिए टूरिस्ट व्हीकल। कीमत की बात करें तो एक व्यक्ति के लिए ट्रिपल शेयरिंग पर मात्र ₹51,460/- में यह यात्रा पूरी होती है। VIP दर्शन के लिए कामाख्या मंदिर की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा भी उपलब्ध है।

यात्रा के प्रमुख पड़ाव

  • गुवाहाटी
  • शिलांग – चेरापूंजी – मावलिनॉन्ग – डावकी
  • काजीरंगा नेशनल पार्क
  • डिरांग – तवांग – सेला पास – बुम ला बॉर्डर
Advertisment

यात्रा का आकर्षण

  • कामाख्या मंदिर के दर्शन
  • चेरापूंजी के झरने और गुफाएं
  • एशिया का सबसे स्वच्छ गाँव – मावलिनॉन्ग
  • काजीरंगा में वन्यजीव सफारी
  • तवांग मठ और भारत-चीन बॉर्डर विजिट
  • संगेस्टर (माधुरी) झील का मंत्रमुग्ध दृश्य

"कामाख्या दर्शन के लिए वीआईपी पास https://mcdonline.in/के माध्यम से ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं। प्रत्येक वीआईपी पास 501/- रुपये प्रति व्यक्ति है। कृपया अपने स्लॉट को इसके अनुसार बुक करें।

ये भी पढ़ें:  IRCTC Tour Package: IRCTC सस्ते में दे रहा है नेपाल घूमने का सुनहरा मौका, सिर्फ इतने रुपये में पूरा करें अपना सपना!

Advertisment

एडवेंचर, संस्कृति और प्रकृति का परफेक्ट मिश्रण है ये ट्रिप

अगर आप एक ऐसी यात्रा की तलाश में हैं जो प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक अनुभव और देशभक्ति से भरपूर हो, तो "THE GREEN ESCAPE – 3 STATES" पैकेज जरूर ट्राय करें। इसे साप्ताहिक रूप से आयोजित किया जाता है और यह आपके जीवन की सबसे यादगार यात्राओं में से एक बन सकती है। यह यात्रा हर मंगलवार रवाना होती है और इसकी बुकिंग कम से कम 6 लोगों के ग्रुप पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:    IRCTC लॉन्च कर रहा है गर्मियों के लिए बेस्ट टूर पैकेज: मात्र इतने रुपये में फ्लाइट समेत अन्य सुविधाएं, जानें पूरी डिटेल

THE GREEN ESCAPE Tour Package Tawang Dirang Sella Pass Tour Shillong and Tawang Trip from Guwahati North East Tour Package from Guwahati North East India Travel Guide Hindi Meghalaya Assam Arunachal Trip Hindi Kaziranga Jungle Safari Package Kamakhya Temple VIP Darshan IRCTC Tour Package India China Border Visit Tour Arunachal Travel Hindi
Advertisment
चैनल से जुड़ें