IRCTC Tourism Sikkim Package: गर्मियों का मौसम आते ही कहीं घूमने का मन करता है। ऐसे में आप उत्तर-पूर्व भारत की हरी-भरी वादियों, बर्फ से ढकी पहाड़ियों और रंग-बिरंगे संस्कृति से सजी सिक्किम और नॉर्थ बंगाल की सैर कर सकते हैं, जो अब और भी आसान हो गई है। IRCTC टूरिज्म ने Sikkim Silver (EHH121) नाम से एक शानदार 6 दिन और 5 रातों वाला टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसमें दार्जिलिंग, गंगटोक और कालिमपोंग को शामिल किया गया है। यह पैकेज 30 जून 2025 तक हर दिन उपलब्ध रहेगा।
पैकेज में क्या-क्या शामिल है
-
डेस्टिनेशन कवर: दार्जिलिंग (2N), कालिमपोंग (1N), गंगटोक (2N)
-
योजना: MAP (ब्रेकफास्ट और डिनर)
-
ट्रांसपोर्ट: सभी ट्रांसफर और साइटसीनिंग गैर-एसी वाहन से
-
बीमा: ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल
-
होटल कैटेगरी: डीलक्स और प्रीमियम विकल्प उपलब्ध
होटल डिटेल्स (डीलक्स/प्रीमियम)
डेस्टिनेशन | डीलक्स होटल | प्रीमियम होटल |
---|---|---|
दार्जिलिंग | Sumi Queens Yard या समकक्ष | Sterling Darjeeling या समकक्ष |
कालिमपोंग | Hotel Garden Reach या समकक्ष | Sterling Park या समकक्ष |
गंगटोक | The Golden Crest या समकक्ष | Sterling Orange Village या समकक्ष |
पैकेज शुल्क (प्रति व्यक्ति):
पीक सीजन: 1 अप्रैल से 30 जून 2025 तक लागू
कैटेगरी | डबल शेयरिंग | ट्रिपल | डबल (4 Pax) | डबल (6 Pax) | बच्चा (बेड के साथ) | बच्चा (बिना बेड) |
---|---|---|---|---|---|---|
डीलक्स | ₹39,020 | ₹29,100 | ₹30,100 | ₹24,600 | ₹9,250 | ₹7,150 |
प्रीमियम | ₹49,200 | ₹36,200 | ₹40,250 | ₹34,770 | ₹10,200 | ₹6,700 |
टूर की डिटेल
पहला दिन: NJP स्टेशन/IXB एयरपोर्ट से कालिमपोंग तक यात्रा (85 KM, 3 घंटे)
दूसरा दिन: कालिमपोंग साइटसीनिंग और गंगटोक ट्रांसफर
तीसरा दिन: गंगटोक – त्सोंगमो लेक और बाबा मंदिर यात्रा
चौथा दिन: गंगटोक साइटसीनिंग और दार्जिलिंग ट्रांसफर
पांचवां दिन: दार्जिलिंग साइटसीनिंग (टाइगर हिल, मठ, ज़ू आदि)
छठा दिन: दार्जिलिंग से NJP स्टेशन/IXB एयरपोर्ट तक वापसी
महत्वपूर्ण जानकारी
-
आधार कार्ड सिक्किम में मान्य नहीं है। कृपया वोटर ID / पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखें।
-
त्सोंगमो लेक के लिए 4 पासपोर्ट साइज फोटो ज़रूरी हैं।
-
कुछ स्थानों पर प्रवेश शुल्क व गाइड चार्ज पैकेज में शामिल नहीं हैं।
-
सभी होटल्स में बेस कैटेगरी रूम उपलब्ध कराए जाते हैं।
पैकेज में क्या शामिल नहीं है
-
हवाई/रेल टिकट
-
व्यक्तिगत खर्च जैसे – हीटर, लॉन्ड्री, कॉल्स, ड्रिंक्स आदि
-
अतिरिक्त साइटसीनिंग
-
प्राकृतिक आपदाओं या राजनीतिक कारणों से उत्पन्न समस्या में अतिरिक्त लागत
-
नैथुला पास यात्रा (डायरेक्ट पेमेंट पर और सरकारी अनुमति के अधीन)
बुकिंग या जानकारी के लिए
इस टूर पैकेज को आप किसी भी अधिकृत ट्रैवल एजेंट, LIC होलिडेज़ पार्टनर या वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। जल्द बुकिंग पर विशेष छूट भी मिल सकती है।
तो इस गर्मियों में बर्फ से ढके पहाड़ों और चाय बागानों की सुंदरता को करीब से देखने का मौका न छोड़ें।
ये भी पढ़ें : IRCTC Tourism Holiday Package: गर्मियों की छुट्टियों में करें मनाली की सैर, IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानिए डिटेल्स