Advertisment

IRCTC Tour Package: इस गर्मी कम खर्च में परिवार के साथ करें माता वैष्णो देवी के दर्शन, जानिए किराया समेत पूरी डिटेल

IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2025: IRCTC ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए 2025 में खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। जानें नई दिल्ली से शुरू होने वाली इस सस्ती यात्रा की पूरी डिटेल, किराया, सुविधाएं और बुकिंग प्रक्रिया।

author-image
Shashank Kumar
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2025

IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2025

IRCTC Tour Package: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आ गया है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) श्रद्धालुओं के लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आई है। इस टूर पैकेज के जरिए आप माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं, वो भी बेहद किफायती दरों पर। माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाने का यह अवसर उन सभी श्रद्धालुओं के लिए खास है जो कम बजट में सुविधाजनक यात्रा करना चाहते हैं।

Advertisment

आईआरसीटीसी के माता वैष्णो देवी टूर पैकेज की खास बातें

[caption id="attachment_804624" align="alignnone" width="1129"]IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2025 IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2025[/caption]

आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 1 मई 2025 से शुरू हो रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस के जरिए इस यात्रा की शुरुआत होगी। चार दिन और तीन रातों का यह टूर पैकेज श्रद्धालुओं को थर्ड एसी क्लास की यात्रा सुविधा के साथ मिलेगा। यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है ताकि परिवार के साथ यात्रा करते हुए कोई असुविधा न हो।

यात्रा का शेड्यूल और सुविधाएं

नई दिल्ली से रातभर की ट्रेन यात्रा के बाद यात्री कटरा पहुंचेंगे। कटरा में ठहरने के लिए आरामदायक होटल व्यवस्था की गई है। आईआरसीटीसी यात्रियों को ऑनबोर्ड और ऑफबोर्ड खानपान सुविधा भी मुहैया कराएगा, जो यात्रा को और भी सुविधाजनक बना देगा। इसके अलावा पूरे यात्रा कार्यक्रम को इस तरह तैयार किया गया है कि यात्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ साथ आराम से समय बिता सकें।

Advertisment

जानिए किराया और बुकिंग डिटेल

अगर आप इस यात्रा में अकेले यात्रा करना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 10,770 रुपये रखा गया है। वहीं दो व्यक्तियों के साथ डबल शेयरिंग करने पर किराया 8,100 रुपये प्रति व्यक्ति और तीन लोगों के साथ ट्रिपल शेयरिंग करने पर 6,990 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। अगर आप बच्चों के साथ यात्रा करना चाहते हैं तो बच्चों के लिए किराया 6,320 रुपये तय किया गया है। इस शानदार पैकेज में ट्रेन टिकट, होटल में ठहरने की सुविधा और भोजन शामिल है।

ये भी पढ़ें:  IRCTC Tour Package: गर्मी में घूमने के लिए बेहतरीन जगह, IRCTC ले आया शिलांग, तवांग और काजीरंगा के लिए टूर पैकेज, जानें

कैसे करें बुकिंग?

अगर आप इस खास टूर पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'वैष्णो देवी टूर पैकेज' के नाम से सर्च कर सकते हैं। वेबसाइट पर आपको यात्रा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां मिलेंगी और आप वहीं से अपनी बुकिंग भी आसानी से कर सकते हैं। ध्यान रखें कि सीटें सीमित हैं, इसलिए समय रहते अपनी बुकिंग कंफर्म कर लें।

Advertisment

माता वैष्णो देवी मंदिर की महत्ता

वैष्णो देवी मंदिर हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है, जो जम्मू के कटरा शहर से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित है। यहां श्रद्धालु माता रानी के पवित्र गुफा मंदिर के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं। माना जाता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।

ये भी पढ़ें:  IRCTC Tour Package: भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से करें ‘दक्षिण दर्शन यात्रा’, तिरुपति-रामेश्वरम घूमने का भी मिलेगा मौका !

सस्ती यात्रा पैकेज 2025 माता वैष्णो देवी यात्रा पैकेज Vaishno Devi Tour Package Vaishno Devi Mandir Darshan IRCTC Vaishno Devi Yatra IRCTC Travel Packages IRCTC Tour Package 2025 IRCTC New Tour Offers IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Budget Tour Packages India
Advertisment
चैनल से जुड़ें