अगर आप धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं तो भारतीय रेलवे आपके लिए खास मौका लेकर आया है। रेलवे ने एक नया पैकेज पेश किया है, जिसके तहत आप एक ही यात्रा में 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे। पैकेज के खर्च की बात करें तो यह कैटेगरी के आधार पर तय होगा. स्लीपर कैटेगरी में 24,100 रुपये, थर्ड एसी कैटेगरी में 40,890 रुपये और सेकंड एसी कैटेगरी में 54,390 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होग। आपको बता दें पैकेज में यात्रियों को किन किन जगहों के दर्शन कराए जाएंगे। इनमें शामिल हैं- ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग,
द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, बेट द्वारका,
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग। आपको बता दें ऋषिकेश से चलेगी स्पेशल ट्रेन। अधिक जानकारी के लिए आप
IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train के X प्लेटफॉर्म पर संमर्क कर सकते हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us