Advertisment

IPL Online App: रातों रात होमगार्ड बना करोड़पति, जानिए क्या है पूरी कहानी..

IPL Online App: रातों रात होमगार्ड बना करोड़पति, जानिए क्या है पूरी कहानी..

author-image
Bansal News
IPL Online App: रातों रात होमगार्ड बना करोड़पति, जानिए क्या है पूरी कहानी..

क्या हो जब आप अचानक रातों रात कोई करोड़पति बन जाये | ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है| लेकिन ये बात सच हुई है| गोरखपुर के सिकरीगंज थाने पर तैनात होमगार्ड विवेकानंद सिंह आधी रात को करोड़पति बन गए| अचानक ऐसा क्या हुआ जिससे विवेकानंद सिंह रातों रात करोड़पति बन गए|

Advertisment

चलिए आपको बताते हैं की कैसे एक ऑनलाइन ऐप के जरिए विवेकानंद करोड़पति बन गए| बात सोमवार की रात की है जब मात्र 4 घंटे और 49 रुपए में विवेकानंद की किस्मत ऐसी पलटी कि 1 करोड़ रुपए और लग्जरी गाड़ी के मालिक हो गए। होमगार्ड विवेकानंद सिंह की किस्मत ऐसी चमकी कि वह रातोरात करोड़पति बन गए। 4 घंटे पहले तक उन जीवन में कुछ ख़ास नहीं था लेकिन जब 12 बजे उन्होंने फोन उठाकर मोबाइल पर मैसेज चेक किया तो उनकी किस्मत बदल गई थी। वह न सिर्फ करोड़पति बन चुके थे बल्कि वो एक लग्जरी गाड़ी के मालिक भी हो गए थे

विवेकानंद कैसे बने करोड़पति

विवेकानंद पिछले 6 महीनों से ऑनलाइन ऐप के जरिए पैसे लगाते आ रहे हैं| लेकिन कुछ खास नहीं क्र पाए थे| लेकिन सोमवार की रात Chhennai और Lucknow के बीच हुए मैच में जब विवेकानंद आईपीएल Online App के जरिए 49 रुपए लगाकर सो गए और रात को 12 बजे नींद खुली तो वह करोड़पति बन चुके । मोबाइल पर मैसेज था कि वह एक करोड़ रुपए और एक लग्जरी कार जीत गए हैं। जैसे ही ये खबर विवेकनन्द के रिश्तेदारों को लगी उनकी ख़ुशी का ठिकाना न रहा | होमगार्ड विवेकानंद सिंह को रिश्तेदारों के फोन आए और उनके बधाई दी गई । साथ ही आईजी ऑफिस से भी फोन आया और बधाई दी गई|

कैसे आया ऑनलाइन अप्प में पैसा लगाना

विवेकानंद जब छुट्टी पर अपने घर जाया करते थे। तब छोटे-छोटे बच्चों को ऑनलाइन ऐप के जरिए पैसा लगाते और टीम बनाते देखा करते थे तभी से उन्होंने इसमें इंटरेस्ट लिया और टाइमपास का एक जरिया बनाकर पैसे लगाकर टीम बनाने लगे | विवेकानंद हर दिन 150 रुपए ऑनलाइन ऐप के जरिए लगाते थे लेकिन सोमवार को चेन्नै और लखनऊ के मैच में मात्र 49 रुपए लगाने के बाद विवेकानंद करोड़पति बन गए।

Advertisment
विवेकानंद सिंह Vivekanand IPL SATTA IPL Online App IPL 2023 IPL homeguard vivekanand singh
Advertisment
चैनल से जुड़ें