Advertisment

IPL Auction 2022 : नीलामी के दौरान बेहोश होकर अचानक गिर पड़े नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स

IPL Auction 2022 : नीलामी के दौरान बेहोश होकर अचानक गिर पड़े नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स IPL Auction 2022: Auctioneer Hugh Adams suddenly fell unconscious during the auction

author-image
Bansal News
IPL Auction 2022 : नीलामी के दौरान बेहोश होकर अचानक गिर पड़े नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स

बेंगलुरू। अनुभवी नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी के पहले सत्र के दौरान ‘लो ब्लड प्रेशर’ (निम्न रक्तचाप) के कारण बेहोश हो गये लेकिन मेडिकल चेक-अप के बाद वह अब ठीक हैं। एडमीड्स (60 वर्ष) नीलामी करते हुए ही बेहोश हो गये जिससे नीलामी में समय से पहले लंच कर दिया गया। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘डॉक्टरों ने उनकी जांच की।

Advertisment

लो ब्लड प्रेशर के कारण गिर गये थे

वह अब ठीक हैं, उनका रक्तचाप अचानक नीचे आ गया था और उनके अचानक बेहोश होकर गिरने का यही कारण था। पूरे चेक-अप के बाद ही हमें और कुछ पता चल पायेगा। ’’ एडमीड्स दुनिया भर में 2700 नीलामी से ज्यादा कर चुके हैं। इनमें मुख्यत: कारों की नीलामी शामिल है जिसमें एस्टन मार्टिन भी शामिल है जिसका इस्तेमाल एक जेम्स बांड फिल्म में किया गया था। उन्होंने श्रीलंकाई लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा का नाम नीलामी के लिये पुकारा था, तभी वह गिर पड़े। उन्हें तुरंत ही मेडिकल चिकित्सा के लिये स्ट्रेचर पर ले जाया गया और पता चला कि वह ‘लो ब्लड प्रेशर’ के कारण गिर गये थे।

IPL 2022 ipl 2022 auction IPL Auction IPL Auction 2021 Mega Auction ipl 2022 mega auction ipl 2022 mega auction date ipl auction 2020 ipl auction 2022 mega auction 2022 date ipl 2022 big auction ipl 2022 mega auction live ipl auction 2022 live ipl mega auction 2022 mega auction 2022 mega auction 2022 live auction ipl 2022 ipl 2022 auction live ipl 2022 mega auction live streaming ipl auction live ipl mega auction 2022 live live ipl auction 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें