Advertisment

IPL 2025: जारी हुआ लीग के अगले तीन सीजन का शेड्यूल, जानें टूर्नामेंट शुरू होने की तारीख

IPL 2025 Schedule; IPL 2025 का मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर को होना है, जिसका रोमांच चरम पर है। इससे पहले खबर है कि मीडिया रिपोर्ट्स में IPL 2025 की तारिखों का ऐलान कर दिया है।

author-image
Shashank Kumar
IPL 2025 Schedule

IPL 2025 Schedule: IPL 2025 का मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर को होना है, जिसका रोमांच चरम पर है। इससे पहले खबर है कि मीडिया रिपोर्ट्स में IPL 2025 की तारिखों का ऐलान कर दिया है। इसमें कहा जा रहा है कि IPL 2025 की शुरुआत 14 मार्च से 25 मई तक खेला जाएगा। इसके अलावा IPL 2026 और IPL 2027 की तारिखे भी सामने आ गई हैं।

Advertisment

अगले तीन सीजन की तारिखों का ऐलान

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, IPL 2025, IPL 2026 और IPL 2027 की तारिखों (IPL 2025 Schedule) की रिपोर्ट सभी फ्रेंचाइजी को ई-मेल के द्वारा भेज दी गई है। बहुत जल्द ही इन तारिखों को आधिकारिक तौर पर भी रिलीज कर दिया जाएगा।

इसके अनुसार, IPL 2025 का सीजन 14 मार्च से 25 मई तक, IPL 2026 की शुरुआत 15 मार्च से 31 मई तक और IPL 2027 की तारिख 14 मार्च से 30 मई तक निर्धारित की गई है।

इसके अलावा यह भी खबर है कि इन सीजनों में मैचों की संख्या बढ़ सकती है। IPL 2025 में 74 मैच, IPL 2026 में 84, वहीं IPL 2027 में 94 मैच खेले जाएंगे।

Advertisment

इन मैचों के बढ़ने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसका कारण मीडिया राइट्स हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: Rohit, Dhoni को छोड़ Virat की टीम में आना चाहते हैं Rahul?

विदेशी खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर

IPL की सभी फ्रेंचाइजी और विदेशी खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि ICC के सभी फुल मेंम्बर देशों ने इन सीजन में अपने खिलाड़ियों के खेलने की अनुमति दे दी है। इस लिस्ट में पाकिस्तान शामिल नहीं है।

Advertisment

बता दें, IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए एक नया नियम जोड़ा गया है। इसमें यदि कोई विदेशी प्लेयर मेगा ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेता है तो वह अगले दो सीजन भी नहीं खेलेगा। दूसरी ओर यदि कोई विदेशी प्लेयर नीलामी में खरीदे जाने के बाद अपना नाम वापस लेता है तो भी उसे दो साल तक बैन तक दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  IPL 2025 के ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये खिलाड़ी

IPL 2025 IPL 2025 Schedule foreign players next three season ipl date
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें