Advertisment

MI vs KKR IPL 2025: मुंबई इंडियंस की पहली जीत, कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से हराया

MI vs KKR IPL 2025: मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 में पहली जीत हासिल की। मुंबई ने केकेआर के पहले 116 रनों पर ढेर कर दिया और फिर 12.5 ओवर में मैच जीत लिया।

author-image
Rahul Garhwal
ipl 2025 Mumbai Indians beat Kolkata Knight Riders MI Vs KKR

हाइलाइट्स

  • IPL में मुंबई इंडियंस की पहली जीत
  • KKR को 8 विकेट से हराया
  • अश्विनी कुमार मैन ऑफ द मैच
Advertisment

MI vs KKR IPL 2025: अपने होमग्राउंड में मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। मुंबई ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया। सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर मुंबई को जीत दिलाई। डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए।

https://twitter.com/mipaltan/status/1906762677600587778

12.5 ओवर में जीती मुंबई

मुंबई इंडियंस ने 117 रनों का टारगेट 12.5 ओवर में ही चेज कर लिया। रियान रिकल्टन ने नाबाद 62 रनों की पारी खेली। रोहित 13 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 27 रन बनाए। KKR के लिए रसेल ने 2 विकेट लिए।

https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1906740361533469156

116 रनों पर ढेर हुई KKR

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। मुंबई के लिए डेब्यू करने वाले अश्विनी कुमार ने 4 विकेट अपने नाम किए। दीपक चाहर को 2 विकेट, बोल्ड, हार्दिक, विग्नेश और सेंटनर ने 1-1 विकेट चटकाया। कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 26 रनों की पारी खेली।

Advertisment

https://twitter.com/IPL/status/1906726739490803951

मुंबई की जीत का खाता खुला

ipl points table

मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस 6वें नंबर पर है। RCB पहले नंबर पर है।

Ryan Rickelton MI Mumbai Indians beat Kolkata Knight Riders MI vs KKR IPL 2025 MI VS KKR MI beat KKR IPL 2025 IPL 2025 Points Table IPL 2025 IPL Ashwani Kumar IPL debut
Advertisment
चैनल से जुड़ें