Advertisment

IPL 2025: IPL 2025 से पहले, हरभजन सिंह ने की MS धोनी की जमकर तारीफ, कहा- "बिजली की तरह हाथ है"

IPL 2025: पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने IPL 2025 से पहले MS Dhoni की विकेटकीपिंग को लेकर सराहना की है। MS Dhoni ने 43 वर्ष की उम्र में आईपीएल के पिछले सीजन में दमदार परफोर्मेंस दी थी। IPL 2025 MS Dhoni wicketkeeper Harbhajan Singh Bijli ki Tarah Haath hindi news

author-image
Bansal news
Mahendra Singh Dhoni Bijli ki tarah Haath

हाइलाइट्स 

  • हरभजन सिंह ने की MS धोनी तारीफ।
  • MS Dhoni को बताया महान विकेटकीपर।
  • CSK का पहला मुकाबला 23 मार्च को।
Advertisment

IPL 2025: पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह IPL 2025 के शुरु होने से पहले MS धोनी की विकेटकीपिंग की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। हरभजन सिंह ने इंटरव्यू के दौरान MS धोनी के तेज-तर्रार हाथों और उनके विकेटकीपिंग कौशल की सराहना की है। उनका कहना है कि MS Dhoni ने 43 वर्ष की उम्र में आईपीएल के पिछले सीजन (2024) में दमदार परफोर्मेंस दी थी।

एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए सभी 14 मैच खेले थे। उन्होंने आईपीएल के 17वें सीजन में 14 मैचों में 220 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए थे। इसके साथ ही विकेट के पीछे भी धोनी ने 10 विकेट स्टंपिंग की थी। धोनी के आईपीएल (IPL) में विकेटकीपिंग को लेकर कमाल के आंकड़े हैं। विकेटकीपिंग करते हुए एमएस धोनी (MS Dhoni) ने कुल 190 विकेट लिए है जिसमें (148 कैच और 42 स्टंपिंग्स) शामिल हैं।

'बिजली की तरह हाथ है'

हरभजन सिंह ने इंटरव्यू के दौरान धोनी के विकेटकीपिंग कौशल के बारे में बात की थी जिसमें उन्होंने बताया, कि 'मुझे नहीं पता वो कैसे करते हैं। कप्तानी और बल्लेबाजी अलग बात है, लेकिन मैंने धोनी जैसे तेज हाथों वाला विकेटकीपर कभी नहीं देखा। एक बार जब गेंद विकेट के पीछे जाती है, 9.5 में से 10 बार वे आपको आउट कर देते हैं, मुझे नहीं पता वह कैसे करते हैं। मुझे नहीं पता क्या है - बिजली की तरह हाथ है।"

Advertisment

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 2024 आईपीएल सीजन के शुरु होने से पहले घुटने की सर्जरी करवाई थी। वे आईपीएल 2023 के दौरान चोट से जूझ रहे थे। एमएस धोनी की तेज-तर्रार कैमियो और विकेटकीपिंग के बावजूद, 2024 में CSK के लिए चुने गए नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

"उनकी विकेटकीपिंग शैली पर एक एस्टेरिक्स होना चाहिए" - आकाश चोपड़ा

[caption id="attachment_778415" align="alignnone" width="730"]publive-image एमएस धोनी पीली जर्सी में अपना लगातार 18वां आईपीएल सीजन खेलते हुए नजर आने वाले हैं।[/caption]

पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले MS धोनी के विकेटकीपिंग कौशल पर हरभजन सिंह की तारीफों को दोहराया। हालांकि, चोपड़ा का मानना है कि 50-ओवर क्रिकेट में धोनी के कारनामों की नकल करना उनके उम्र के हिसाब से भी एक Herculean (महान) कार्य होगा।

Advertisment

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, "उन्होंने विकेटकीपिंग को फिर से परिभाषित किया और उनकी शैली पर एक एस्टेरिक्स होना चाहिए - 'यह घर पर न करने की कोशिश करें।' इच्छाशक्ति वाले विकेटकीपरों को उनकी तकनीक की नकल नहीं करनी चाहिए। उन्हें ट्रेडिशनल अपरोच अपनानी चाहिए। धोनी एक अलग श्रेणी के खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि T20 क्रिकेट में बहुत कम गेंदें विकेटकीपर के पास जाती हैं। इसलिए 50-ओवर क्रिकेट में उनके लिए ये और भी कठिन हो सकता है, खासकर जब वह 43 साल के हों।"

CSK का पहला मुकाबला 23 मार्च को

महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया था। उनका आखिरी मैच 2019 ओडीआई विश्व कप (ODI World Cup) में न्यूजीलैंड के खिलाफ था। तब से वे केवल आईपीएल खेल रहे हैं और CSK को 2021 और 2023 में खिताब दिलवाए हैं। आईपीएल 2025 शेड्यूल (IPL 2025 Schedule) के अनुसार 23 मार्च को महान विकेटकीपर-बैटर MS धोनी की मौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

ट्रेनिंग देंगे गौतम गंभीर: छत्‍तीसगढ़ के युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखाएंगे भारतीय कोच, 22 और 23 मार्च को होगा ट्रायल

Advertisment

Gautam Gambhir Training Camp CG

Gautam Gambhir Training Camp CG: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्‍लेबाज और कोच गौतम गंभीर छत्तीसगढ़ के युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां सिखाने के लिए रायपुर आ रहे हैं। यह पहली बार होगा जब गौतम गंभीर छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए क्रिकेट ट्रेनिंग कैंप आयोजित करेंगे। पढ़े पूरी खबर 

Harbhajan Singh CSK ms dhoni mumbai indians IPL 2025 IPL 2025 Schedule IPL 2025 updates Bijli ki Tarah Haath hai wicketkeeper top wicketkeeper Harbhajan Singh Bijli ki Tarah Haath
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें