Advertisment

IPL 2025 का मेगा ऑक्शन आज: जानें कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली और आपके फेवरेट टीम के पर्स में कितनी रकम?

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल का मेगा ऑक्शन आज 24 और 25 नवंबर को होना तय हुआ है। यह ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में होगा, जिसमें 577 खिलाड़ियों पर 641.50 करोड़ रुपए की बोली लगेगी।

author-image
Shashank Kumar
IPL 2025 Mega Auction

IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन आज 24 और 25 नवंबर को होना तय हुआ है। यह ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में होगा, जिसमें 577 खिलाड़ियों पर 641.50 करोड़ रुपए की बोली लगेगी।

Advertisment

इसमें 24 नवंबर को दोपहर 3 बजे नीलामी शुरू होगी और रात 8 बजे तक चलेगी, बाकी खिलाड़ी अगले दिन दोपहर 3 बजे से ही बिकना शुरू होंगे।

10 टीमें मिलकर खरीदेंगी इतने खिलाड़ी

इस मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) में शामिल होने के लिए 1574 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से 577 प्लेयर्स शॉर्ट लिस्ट हुए, जिन्हें खरीदने में टीमों ने इंटरेस्ट दिखाया। इनमें 367 भारतीय और 210 विदेशी प्लेयर्स हैं।

331 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं, जिनमें भारत के 319 और विदेश के 12 हैं।इसमें 10 टीमों को कुल 204 खिलाड़ियों के भविष्य का निर्णय करेंगी कि ये IPL 2025 में खेल पाएंगे या नहीं।

Advertisment

किस टीम के पास कितनी रकम?

IPL कमेटी ने टीमों को 120 करोड़ रुपए की पर्स लिमिट दी है यानी टीमें अपने 18 से 25 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए इतने पैसे खर्च कर सकती हैं। इतने पैसों में टीम को अपने टॉप खिलाड़ियों को रिटेन भी करना था।

रिटेंशन खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा 110.50 करोड़ रुपए बाकी हैं। इसके साथ ही पंजाब में ही सबसे ज्यादा 23 खिलाड़ियों की जगह भी खाली है। वहीं राजस्थान के पास सबसे कम 41 करोड़ रुपए बचे हैं और टीम में 19 प्लेयर्स की ही जगह खाली है।

फ्रेंचाइजीरकम बाकी (करोड़ रुपये में)खिलाड़ियों की जगह खाली
राजस्थान रॉयल्स4119
सरराइजर्स हैदराबाद4520
मुंबई इंडियंस4520
कोलकाता नाइट राइडर्स5119
चेन्नई सुपर किंग्स5520
गुजरात टाइटंस6920
लखनऊ सुपर जायंट्स6920
दिल्ली कैपिटल्स7321
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु8322
पंजाब किंग्स110.5023
Advertisment

ये भी पढ़े: IPL 2025: RCB में वापसी करेंगे KL Rahul?

ये खिलाड़ी हैं रिटेन

  • चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी।
  • दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल।
  • गुजरात टाइटंस: राशिद खान, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स: रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह।
  • लखनऊ सुपर जायंट्स: निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बदोनी।
  • मुंबई इंडियंस: जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा।
  • पंजाब किंग्स: शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह।
  • राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, संदीप शर्मा।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल।
  • सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड।

ये भी पढ़े: IPL 2025 के ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये खिलाड़ी

CSK KKR ipl mega auction RR PBKS IPL 2025 Today Mega Auction
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें