Advertisment

IPL 2025: IPL में किस टीम के पास है कौन सी ओपनिंग जोड़ी? ये रही सभी 10 टीमों की प्लेइंग इलेवन

IPL 2025 Opening Pairs: दुनिया का सबसे आकर्षक फ्रैंचाइज़ी-आधारित टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट, आईपीएल 2025 सीजन 22 मार्च से शुरू होगा। ऐसे में सभी टीमों में बदलाव देखने के मिल रहा है। इसलिए ओपनिंग जोड़ी भी बदली हुई नजर आने वाली है। यहां जाने किस टीम के पास है कौन सी ओपनिंग जोड़ी।

author-image
Ashi sharma
IPL 2025 All Teams Opening Pairs

IPL 2025 All Teams Opening Pairs

IPL 2025 All Teams Opening Pairs: दुनिया का सबसे आकर्षक फ्रैंचाइज़ी-आधारित टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट, आईपीएल 2025 22 मार्च से शुरू होगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग लेने वाली हैं।

Advertisment

ये इवेंट दो महीने तक चलेगा जिसमें 74 मैच खेले जाएंगे। इस बार टीमों में भारी बदलाव देखने को मिला है। IPL 2025 के 18वें सीजन के शुरु होने से पहले सभी टीमों के स्क्वाड से लेकर कप्तान के नाम भी सामने आ चुके हैं।

CSK और MI जैसी प्रतिष्ठित टीमें इस बार भी अपनी मजबूत टीम के साथ मैदान में उतरेंगी। वहीं अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने भी एक मजबूत स्क्वाड तैयार किया है।

कोई टीम चाहे कितनी ही मजबूत क्यों न हो, लेकिन पहले बैटिंग या चेज करते समय टीम के ओपनर्स ही जीत की नींव रखते हैं। ऐेसे में आइए जानते हैं कौन-सी टीम की सलामी जोड़ी सबसे मजबूत दिखाई पड़ रही है।

Advertisment

IPL 2025 में सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी

टीमओपनिंग जोड़ीविवरण
चेन्नई सुपर किंग्सऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे2023 में 1,262 रन बनाए, घातक जोड़ी।
सनराजर्स हैदराबादट्रेविस हेड और अभिषेक शर्माIPL 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन, SRH के लिए बड़े स्कोर बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुविराट कोहली और फिल साल्टकोहली ने 2024 में 741 रन बनाए, साल्ट का स्ट्राइक रेट 182।
गुजरात टाइटंसशुभमन गिल और जोस बटलरगिल का 800+ रन का रिकॉर्ड, बटलर विस्फोटक बल्लेबाज।
मुंबई इंडियंसरोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन/विल जैक्सरोहित का अनुभव, रिकेल्टन और जैक्स का धमाकेदार प्रदर्शन।
कोलकाता नाइट राइडर्सअजिंक्य रहाणे/सुनील नरेन और क्विंटन डी कॉकरहाणे का अनुभव, डी कॉक का आक्रामक खेल।
राजस्थान रॉयल्ससंजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल2023 में 966 रन बनाए, यशस्वी का हालिया डेब्यू।
दिल्ली कैपिटल्सफाफ डु प्लेसिस और जेक फ्रेजर मैकगर्कफाफ का अनुभव, मैकगर्क का धमाकेदार स्ट्राइक रेट।
लखनऊ सुपर जायंट्सएडन मार्करम और मिचेल मार्शमार्करम और मार्श का मध्यक्रम में अनुभव, ओपनिंग में कमजोरी।
पंजाब किंग्सजोश इंग्लिश और प्रभसिमरन सिंहइंग्लिश का हालिया प्रदर्शन, प्रभसिमरन का अनुभव।

चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे

डेवोन कॉनवे किसी वजह से IPL 2024 में नहीं खेल पाए थे, लेकिन 2023 के IPL में उन्होने दमदार परफोर्मेंस दिया था। डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी CSK को IPL 2023 में खिताबी जीत तक ले गए थे। दोनो ने 2023 में मिलकर 50 से अधिक की औसत से 1,262 रन बनाए थे।  यह घातक जोड़ी एक बार फिर CSK के लिए ओपनिंग करती दिख सकती है।

सनराजर्स हैदराबाद- ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा

IPL 2024 का सीजन सनराजर्स हैदराबाद के लिए किसी मैजिक से कम नहीं रहा है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर विरोधी गेंदबाजों को जमकर धोया था। पिछले सीजन इसी जोड़ी के दम पर SRH ने IPL इतिहास के 2 सबसे बड़े स्कोर बना डाले थे।

Advertisment

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- विराट कोहली और फिल साल्ट

विराट कोहली ने पिछले IPL 2024 में 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की थी। इस साल शायद उन्हे इंग्लैंड के बेहतरीन ओपनर फिल साल्ट का साथ मिल सकता है।

विराट ने IPL में हमेशा से ही शानदार परफोर्मेंस दी है। वहीं साल्ट IPL 2024 के 182 के स्ट्राइक रेट के साथ इस बार गेंदबाजों पर दबाव का दम रखते हैं।

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल और जोस बटलर

भारत के स्टार ओपनर और इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज शुभमन गिल और जोस बटलर दोनो ही गजब की फॉर्म में हैं। शुभमन गिल के नाम एक सीजन में 800 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। इस बार गुजरात टायंट्स को इन दोनो खिलाड़ियों के रुप में सलामी जोड़ी मिल सकती है।

Advertisment

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन/विल जैक्स

मुंबई इंडियंस के पास 5 बार IPL ट्रॉफी जिताने वाले रोहित शर्मा का अनुभव है। वहीं दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी रायन रिकेल्टन भी व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपना लोहा मनवाते दिखे हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग के तौर पर विल जैक्स का भी ऑप्शन अवेलेबल है। उन्होंने IPL 2024 में RCB के लिए खेलते हुए 175 के स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए थे।

कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे/सुनील नरेन और क्विंटन डी कॉक

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का साथ दक्षिण अफ्रीकी विस्फोटक बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक देते दिखाई दे सकते हैं। लेकिन टीम के पास सुनील नरेन का भी ऑप्शन है जो अच्छा स्टार्ट देने में माहिर हैं।

राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल

भारत के लिए हाल ही में डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल ने बेहतर पर्फोर्मेंस देकर अपना दम दिखाया है। साथ में संजू सैमसन भी कहीं से कम वहीं दिख रहे हैं। पिछले साल दोनों ने मिलकर राजस्थान रॉयल्स के लिए 966 रन बनाए थे।

दिल्ली कैपिटल्स- फाफ डु प्लेसिस और जेक फ्रेजर मैकगर्क

ऑस्ट्रेलिया के उभरते और दमदार खिलाड़ी जेक फ्रेजर मैकगर्क ने पिछले सीजन जोरदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने आईपीएल में पिछले साल 234 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 330 रन बनाए थे।

वहीं, फाफ डु प्लेसिस का अनुभव और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी दिल्ली के लिए एक मजबूत हथियार साबित हो सकती है।

लखनऊ सुपर जायंट्स- एडन मार्करम और मिचेल मार्श

LSG के स्क्वाड में निकोलस पूरन, ऋषभ पंत और डेविड मिलर जैसे दमदार बल्लेबाज हैं, लेकिन सवाल यह है कि ओपनिंग कौन करेगा? एडन मार्करम और मिचेल मार्श को टीम की संभावित ओपनिंग जोड़ी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, ओपनिंग के मामले में LSG थोड़ी कमजोर नजर आ रही है, क्योंकि मार्करम और मार्श आमतौर पर तीन नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हैं।

पंजाब किंग्स- जोश इंग्लिश और प्रभसिमरन सिंह

जोश इंग्लिश हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 120 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर लौटे हैं, जबकि प्रभसिमरन सिंह भी काफी समय से पंजाब किंग्स से जुड़े हुए हैं।

हालांकि, दोनों के टी20 आंकड़े खासे प्रभावी नहीं रहे हैं, और इंग्लिश के टी20 मैचों का अनुभव न होने से पंजाब के लिए यह एक कमजोर पहलू बन सकता है।

यह भी पढ़ें-लगातार तीसरे फाइनल में दिल्ली का टूटा दिल, दूसरी बार WPL चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस

यह भी पढ़ें-कौन जीतेगा महिला प्रीमियर लीग का खिताब? जानें पिच रिपोर्ट, ड्रीम-11 टीम और मैच से जुड़े अपडेट्स

Tata IPL 2025 IPL 2025 All Teams Opening Pairs
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें