Advertisment

IPL 2024, RCB vs RR Match: विराट की पारी पर बटलर की नाबाद सेंचुरी भारी, राजस्थान ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया

IPL 2024, RCB vs RR Match: विराट की पारी पर बटलर की नाबाद सेंचुरी भारी पड़ी। मैच में राजस्थान ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया।

author-image
BP Shrivastava
IPL 2024, RCB vs RR Match: विराट की पारी पर बटलर की नाबाद सेंचुरी भारी, राजस्थान ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया

   हाइलाइट्स

  • विराट कोहली ने बनाई मौजूदा सीजन की पहली सेंचुरी
  • जोस बटलर ने छक्का जमाकर बनाई सेंचुरी
  • राजस्थान पॉइंट टेबिल में टॉप पर पहुंची
Advertisment

IPL 2024, RCB vs RR Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 19वें मुकाबले में शनिवार, 6 अप्रैल को में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को छह विकेट से हरा दिया।

मैंच में राजस्थान को जीत के लिए 184 रन का टारगेट मिला था, जिसे उसने पांच गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।

राजस्थान रॉयल्स की IPL 2024 में यह लगातार चौथी जीत है और वह कोलकाता नाइट राइडर्स को पछाड़ पॉइंट टेबिल में पहले स्थान पर पहुंच गई।

Advertisment

वहीं बेंगलुरु की पांच मैचों में यह चौथी हार है।

https://twitter.com/IPL/status/1776637796519936197

   जोस बटलर की सेंचुरी के आगे फीकी रही विराट की पारी फीकी रही

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली। बटलर ने 58 गेंदों में 9 चौके और चार छक्के लगाए।

जब राजस्थान को जीत के लिए एक रन चाहिए था तो बटलर ने कैमरन ग्रीन की गेंद पर सिक्स लगाकर शतक पूरा किया।

जोस बटलर के शतक के आगे विराट कोहली की भी शतकीय पारी फीकी रही।

 IPL 2024 पॉइंट टेबिल में टॉप पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स

publive-image

publive-image

    विराट के नाम सीजन की पहली सेंचुरी

publive-image

बेंगलुरु के ओपनर विराट कोहली ने आईपीएल 2024 की पहली सेंचुरी अपने नाम की। विराट ने नाबाद रहते हुए 72 गेंदों मे 113 रन बनाए।

Advertisment

जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल हैं। जबकि बटलर ने 58 गेंदों में नाबाद सेंचुरी (100) पूरी की। जिसमें नौ चौके और चार छक्के शामिल हैं।

   राजस्थान के संजू सैमसन ने खेली कप्तानी पारी

publive-image

मुकाबले (IPL 2024)  में राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही, उनके ओपनर यशस्वी जायसवाल जीरो पर आउट हुए, लेकिन उसके बाद जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 148 रन की जबरदस्त पार्टनरशिप की।

इसी स्कोर पर संजू सैमसन 42 गेंदों मे 69 रन बनाकर आउट हुए। संजू ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के जमाए।

Advertisment

इसके बाद रियान पराग (4), ध्रुव जुरेल (2) और सैमसन हेडमायर (नाबाद 11 रन) का खासा योगदान नहीं रहा, लेकिन इन बैटर्स ने बटलर का जमकर साथ दिया।

   कोहली- डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए जोड़े 125 रन

मैच (IPL 2024) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु को विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई।

कोहली-डु प्लेसिस के बीच 14 ओवरों में 125 रनों की पार्टनरशिप हुई। कोहली ने रियान पराग की गेंद पर छक्का लगाकर 39 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की।

Advertisment

डुप्लेसिस ने दो चौके और दो छक्कों की मदद से 33 गेंदों पर 44 रन बनाए। शेष बैटर्स बेंगलुरु के लिए कुछ खास नहीं कर सके।

   आईपीएल में कोहली की सबसे ज्यादा सेंचुरी

कोहली ने आईपीएल करियर का यह आठवां शतक जमाया। कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने छह शतक लगाए थे।

ये खबर भी पढ़ें: IPL 2024 GT vs PBKS Match: रायपुर के शशांक सिंह ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को दिलाई जीत

Advertisment

   आईपीएल में सर्वाधिक शतक

  • 8- विराट कोहली
  • 6- क्रिस गेल
  • 6- जोस बटलर
  • 4- केएल राहुल
  • 4- डेविड वॉर्नर
  • 4- शेन वॉटसन

ये खबर भी पढ़ें: IPL 2024, SRH vs CSK : चेन्नई की लगातार दूसरा हार, हैदराबाद की जीत में मार्करम-अभिषेक की आतिशी पारी

    IPL 2024: 7 अप्रैल को दो मुकाबले

  • मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई, दोपहर 3.30 बजे से।
  • लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटन्स, लखनऊ, शाम 7.30 बजे से
Advertisment
चैनल से जुड़ें