/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/IPL-2024-6.jpg)
IPL 2024, MI vs KKR: इंडियंस प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 55वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 का सफर लगभग समाप्त हो चुका है, तो वहीं सनराइजर्स 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
वहीं, इससे पहले यह दोनों टीमें इस सीजन एक बार भि़ड़ चुकी हैं। उस मैच में हैदराबाद (IPL 2024) ने एमआई को 31 रन से शिकस्त दी थी। पंड्या की कप्तानी में एमआई के पास सनराइजर्स के खिलाफ बदला लेने का सुनहरा मौका है। चलिए आपको बताते हैं कहां होगा मैच, कैसी रहेगी पिच और कैसा रहा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड।
मुंबई के गढ़ होगा मुकाबला
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला मुंबई के गढ़ वानखेड़े स्टेडियम (IPL 2024) में खेला जाएगा। इस मैच में टॉस का किरदार काफी अहम रहने वाला है।
https://twitter.com/mipaltan/status/1787399463314526350
दरअसल आईपीएल इतिहास में इस मैदान पर कुल 116 मैच खेले गए हैं। इसमें 53 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के पक्ष में गए हैं, तो वहीं, रन का पीछा करने वाली टीन ने इस मैदान पर 63 मुकबले जीते हैं।
कैसा रहेगा पिच का मिजाज
वानखेड़े के मैदान (IPL 2024) पर यूं तो बल्लेबाजों का दबदबा रहता है, लेकिन सटीक लाइन लेंथ पर बॉलिंग करने पर गेंदबाज बैट्समैन को परेशानियों में डाल सकता है। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम कि पिच से बल्लेबाजों को अच्छी उछाल पर गेंद आती है, जिसकी वजह से यहां पर चौके और छक्के ज्यादा देखने को मिलते हैं।
https://twitter.com/mipaltan/status/1787369456450036002
इसी मैदान पर पिछला मुकाबला एमआई और केकेआर के बीच खेला गया था। जिसमें केकेआर ने बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर 170 रन का बचाव कर लिया था। वहीं, उस मैच में फास्ट बॉलर्स ने 14 विकेट लिए थे।
हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स (IPL 2024) के बीच अब तक 22 बार भिड़ंत हुई है। इसमें 12 मुकाबले मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, तो वहीं, 10 मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी है। हेड टू हेड में यकीनन मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी है, लेकिन इस सीजन दोनों टीमों के फॉर्म को देखने के बाद सनराइजर्स की तरफ मैच मुड़ता दिखाई दे रहा है।
https://twitter.com/SunRisers/status/1787345929135428018
जबकि इस बार मुंबई इंडियंस के पास खोने को कुछ नहीं है, जिसके बाद वह अलग अंदाज में खेलते हुए दिखाई दे सकती है। अब देखना होगा कि हार्दिक पंड्या अंतिम मुकाबले जीतकर 10वें स्थान से थोड़ा ऊपर ये सीजन समाप्त करना चाहेंगे।
मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएट्ती, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय
आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), नेहल वढेरा और ल्यूक वुड।
सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वाड
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, मयंक मारकंडे
उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह , ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, उपेन्द्र यादव, जथावेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को यानसेन, आकाश महाराज सिंह और मयंक अग्रवाल।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप पर मंडराया आतंकी हमले का साया! पाकिस्तान से आई धमकी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें