Advertisment

IPL 2024 MI vs RR Match: मुंबई होम ग्राउंड में हारी, राजस्थान 6 विकेट से जीता; पराग का नाबाद फिफ्टी

IPL 2024 MI vs RR Match: मुंबई घरेलू मैदान पर नौ विकेट पर 125 रन बना सकी, गेंदबाजी बोल्ट-युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट लिए।

author-image
Bansal news
IPL 2024 MI vs RR Match: मुंबई होम ग्राउंड में हारी, राजस्थान 6 विकेट से जीता; पराग का नाबाद फिफ्टी

   हाइलाइट्स

रोहित, नमन और ब्रेविस जीरो पर आउट

मुंबई के नाम हुआ सीजन का लोएस्ट स्कोर

राजस्थान के बोल्ट और चहल ने झटके 3-3 विकेट

IPL 2024 MI vs RR Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में सोमवार को टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मेजबान मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया।

Advertisment

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन बनाए। जबाव में राजस्थान रॉयल्स ने 15.3 ओवर में चार विकेट पर 127 रन बनाए।

इस मुकाबले (IPL 2024 MI vs RR Match) में राजस्थान के रियान पराग ने नाबाद 54 रन बनाए और मैच के हीरो बनकर उभरे।

हालांकि, राजस्थान के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने तीन-तीन विकेट लिए और जीत में अहम भूमिका निभाई।

Advertisment

   मुंबई की लगातार तीसरी हार

publive-image

पांच बार की चैंपियन मुंबई की लगातार यह तीसरी हार है।

वानखेड़े स्टेडियम में हुआ यह मैच में सीजन का लोएस्ट स्कोरिंग मुकाबला बन गया है।

पहले सबसे कम स्कोर 143 रन गुजरात टीम के नाम था। जो गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ बनाया था।

   राजस्थान के पराग ने लगाई नाबाद हाफ सेंचुरी

मौजूदा सीजन के लोएस्ट स्कोरिंग मुकाबले (IPL 2024 MI vs RR Match) में राजस्थान ने संभलकर शुरुआत की।

Advertisment

राजस्थान के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 6 गेंदों में 10 रन और जोस बटलर ने 16 गेंदों में 13 रन बनाए।

इसके बाद कप्तान संजू सैमसन भी 10 गेंदों में 12 रन बनाकर चलते बने। रविचंद्रन अश्विन 16 गेंदों पर 16 रन ही बना सके।

इसी बीच रियान पराग ने एक बार फिर अपनी फिफ्टी पूरी की। पराग ने अपनी हाफ सेंचुरी 38 गेंदों में पूरी की और राजस्थान को मुकाबले (IPL 2024 MI vs RR Match) में छह विकेट से जिता दिया।

Advertisment

पराग ने 39 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए। इनके साथ शुभम दुबे 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

   मुंबई के आकाश ने झटके तीन विकेट

मैच (IPL 2024 MI vs RR Match) में मुंबई के आकाश माधवाल ने राजस्थान के चार में से तीन विकेट झटके। आकाश ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन बैटर्स को शिकार बनाया।

क्वेना मफाका ने एक विकेट लिया। जसप्रीत बुमराह, कोएत्जि और पीयूष चावला महंगे साबित हुए और कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

Advertisment

   मुंबई की बेहद खराब शुरुआत, 20 रन पर चार बैटर्स आउट हुए

publive-image

मैच (IPL 2024 MI vs RR Match) में मुंबई की बल्लेबाजी की शुरुआत खराब रही।

उसके ओपन रोहित शर्मा और फर्स्ट डाउन आए नमन धीर को ट्रेंट बोल्ट ने अपने पहले ओवर की लगातार दो गेंदों पर शिकार बनाया।

इस समय मुंबई का स्कोर एक रन ही हुआ था। इसके बाद बोल्ट ने अपने दूसरे ओवर में डेवाल्ड ब्रेवीस को भी चलता कर दिया।

Advertisment

तीनों बैटर्स खाता नहीं खोल सके। इसके बाद 20 रन के स्कोर पर इशान किशन (16) भी चलते बने। इस समय मुंबई का स्कोर चार ओवर में चार विकेट पर 20 रन था।

   मुंबई के चार बैटर्स ही दहाई का आंकड़ा छू सके

मैच (IPL 2024 MI vs RR Match) में मुंबई की लड़खड़ाती पारी को जैसे तैसे तिलक वर्मा (32), कप्तान हार्दिक पांड़या (34) और टिम डेविड (17 ) ने संभालने का प्रयास किया,

लेकिन राजस्थान के बॉलर्स के सामने कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिक सका।

पीयूष चावला ने तीन और जेराल्ड कोएत्जि ने चार रन बनाए। बाद में जसप्रीत बुमराह (8) और आकाश माधवाल (4) रन बनाकर नाबाद रहे।

https://twitter.com/JioCinema/status/1774805783844094124

  यह खबर भी पढ़ें: IPL 2024 records: विराट कोहली बने सिक्सर किंग्स, रसेल और नरेन ने बनाए रिकॉर्ड्स

बोल्ट के करंट से उबर नहीं पाई मुंबई

मैच (IPL 2024 MI vs RR Match) में राजस्थान के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन और युजवेंद्र चहल ने चार ओवर में 11 देकर तीन विकेट झटके।

आंद्रे बर्गर ने दो बैटर्स को शिकार बनाया। एक विकेट आवेश खान के खाते में आया। बोल्ट के शुरुआती झटकों के बाद मुंबई टीम उबर नहीं पाई।

यह खबर भी पढ़ें: IPL 2024 DC vs CSK Match: दिल्ली की पहली जीत, चेन्नई को 20 रन से हराया

   IPL 2024: आज का मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे से।

Advertisment
चैनल से जुड़ें