Advertisment

IPL 2024 MI vs GT: हार्दिक करा पाएंगे मुंबई की जीत से शुरुआत, गुजरात टाइटंस से मुकाबला आज

IPL 2024 MI vs GT: हार्दिक करा पाएंगे मुंबई की जीत से शुरुआत, गुजरात टाइटंस से मुकाबला कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में

author-image
Bansal news
IPL 2024 MI vs GT: हार्दिक करा पाएंगे मुंबई की जीत से शुरुआत, गुजरात टाइटंस से मुकाबला आज

   हाइलाइट्स

  • मुंबई की बल्लेबाजी काफी मजबूत
  • गुजरात को होम ग्राउंड का मिलेगा फायदा
  • आंकड़ों में दोनों टीमें बराबर
Advertisment

IPL 2024 MI vs GT Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच 24 मार्च को जयपुर में मुकाबला होगा।

मुंबई टीम की कमान हार्दिक पांड्या ने संभाल ली है, वहीं गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल लीड कर रहे हैं।

   रोहित शर्मा को लेकर फैंस में मन में क्या?

publive-image

मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा बल्लेबाज के रूप में शामिल हैं। यह प्रोफेशनल क्रिकेट है और इसमें कप्तानी से लेकर खिलाड़ी तक की भूमिका पेशेवर होती है।

Advertisment

पूरा खेल परफॉरमेंस पर आधारित है। फैंस के मन में ये भाव हो सकता है कि कैसे रोहित शर्मा, पांड़या की कप्तानी में खुद को मानसिक रूप से तैयार कर खेलेंगे?

रोहित शर्मा अनुभवी बल्लेबाजी और खिलाड़ी हैं। वे हर परिस्थिति में खुद को फिट करना बेहतर तरीके से जानते हैं।

   हार्दिक पांड्या पर मुंबई को जिताने का दबाव

हार्दिक पांड्या के लिए भी मुंबई टीम को हैंडिल करना बहुत मुश्किल नहीं होगा। वे दो साल तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं।

Advertisment

इससे पहले भी मुंबई इंडियंस से बतौर प्लेयर जुड़े रहे हैं। इस सबके बीच हार्दिक पांड्या के ऊपर यह दबाव जरूर होगा कि कप्तान के रूप में मुंबई इंडियंस को पहली जीत दिलाएं।

मुंबई के पास मजबूत बैटिंग साइट है। रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, टिम डेविड और चोटिल सूर्य कुमार यादव।

इसी तरह गेंदबाजी सेक्शन में जेराल्ड कोटित्जया, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद नबी और पीयूष चावला प्रतिद्वंदी टीम के बल्लेबाजों को नियंत्रण में कर सकते हैं।

Advertisment

   गुजरात की ओपनिंग जोड़ी को बड़ी ताकत

publive-image

अब गुजरात टाइटंस की बात करें तो कप्तान शुभमन गिल फॉर्म में चल रहे हैं। उन्हें रोकना मुंबई के लिए काफी कठिन हो सकता है। गिल और ऋद्धिमान साहा की ओपनिंग जोड़ी गुजरात की बड़ी ताकत है।

इसके बाद डेविड मिलर, केन विलियमसन, राहुल तेवतिया मध्य क्रम में धांसू बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी भी मोहित शर्मा, उमेश यादव, नूर अहमद और राशिद खान प्रतिद्वंदी के खिलाफ ज्यादा मारक भले ही ना हो, लेकिन कमजोर भी नहीं आंकी जा सकती है।

Advertisment

गुजरात टीम को पहले मुकाबले में घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलेगा। यहां बता दें मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

   मुंबई पांच बार की चैंपियन

मुंबई इंडियंस आईपीएल की पांच बार की चैंपियन है, जबकि गुजरात टाइटंस ने एक बार खिताब जीता है। दोनों के बीच अब तक चार मुकाबले हुए हैं।

जिनमें दोनों ने दो-दो जीते हारे हैं। यानी रिकॉर्ड करीब करीब बराबर है। अनुभव में जरूर मुंबई टीम का लम्बा सफर है।

Advertisment

   मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कोरित्जया, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड।

   गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान) ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव और मोहित शर्मा।

   IPL 2024: 24 मार्च के मुकाबले

पहला मैच: राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स, अपरान्ह 3.30 बजे से जयपुर में

दूसरा मैच: मुंबई इंडियंस vs गुजरात टाइटंस, शाम 7.30 बजे से अहमदाबाद में

Advertisment
चैनल से जुड़ें