Advertisment

IPL 2024 LSG vs RCB Match: लखनऊ ने बेंगलुरु को 28 रन से हराया, डि कॉक की धुआंधार फिफ्टी

IPL 2024 LSG vs RCB Match: लखनऊ ने बेंगलुरु को 28 रन से हराया, एलएसजी के ओपनर क्वींटन डि कॉक ने धुआंधार फिफ्टी जमाई।

author-image
Bansal news
IPL 2024 LSG vs RCB Match: लखनऊ ने बेंगलुरु को 28 रन से हराया, डि कॉक की धुआंधार फिफ्टी

   हाइलाइट्स

  • एलएसजी के डि कॉक ने 81 रन बनाए
  • लखनऊ की लगातार दूसरी जीत
  • बेंगलुरु अपने होम ग्राउंड में ही हारी
Advertisment

IPL 2024 LSG vs RCB Match: लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) ने इंडियन प्रीमियर लीग-2024 (IPL) के 15वें मुकाबले में मंगलवार, 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 28 रन से हरा दिया।

इस मैच (IPL 2024 LSG vs RCB Match) में लखनऊ के क्विंटन डि कॉक ने शानदार 81 रन की पारी खेली। वहीं मयंक यादव ने तीन विकेट झटके।

   लखनऊ की लगातार दूसरी जीत

मुकाबले (IPL 2024 LSG vs RCB Match) में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 5 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु टीम 19.4 ओवर में 153 रन पर ऑलआउट हो गई।

Advertisment

यह लखनऊ की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले लखनऊ ने पंजाब किंग्स को हराया था। लीग में अपने होम ग्राउंड में हारने वाली बेंगलुरु दूसरी टीम बन गई है।

   मैच के हीरो बने डि कॉक

आज के (IPL 2024 LSG vs RCB Match) मैच के हीरो रहे LSG से क्विंटन डि कॉक ने 56 गेंदों पर 81 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के मारे। वहीं निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 40 रन का योगदान दिया। इसके अलावा मार्कस स्टोयनिस ने 24 रन और कप्तान केएल राहुल ने 20 रन बनाए।

   लखनऊ की गेंदबाजी भी प्रभावी रही, मयंक ने तीन विकेट लिए

बाद में लखनऊ के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। एलएसजी के मयंक यादव ने चार ओवर में केवल 14 रन देकर तीन बैटर्स को आउट किया। नवीन उल हक ने दो विकेट लिए। मनीमारान सिद्धार्थ, यश ठाकुर और मार्कस स्टोयनिस के खाते में एक-एक विकेट आया।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: IPL 2024 records: विराट कोहली बने सिक्सर किंग्स, रसेल और नरेन ने बनाए रिकॉर्ड्स

   बेंगलुरु की गेंदबाजी अच्छी रही ना बल्लेबाजी

मैच (IPL 2024 LSG vs RCB Match) में बेंगलुरु टीम की अपने घरेलू मैदान पर ना गेंदबाजी अच्छी रही और ना बल्लेबाजी। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 22 रन, फॉफ डु प्लेसिस ने 19 रन, रजत पाटीदार ने 29 रन बनाए। इसके अलावा बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन माहीपाल लोमरोर (33) ने बनाए।

ये खबर भी पढ़ें: IPL 2024 DC vs CSK Match: दिल्ली की पहली जीत, चेन्नई को 20 रन से हराया

Advertisment

   मैक्सवेल ने झटके दो विकेट

मैच (LSG vs RCB Match) में लखनऊ ने पहले फिल्डिंग करते हुए लचर प्रदर्शन किया। उनके गेंदबाजी ग्लेन मैक्सवेल ने दो विकेट लिए, जबकि रीसी टॉप्ले, यश दयाल और मोहम्मद सिराज ने एक -एक विकेट लिया।

   IPL 2024:  आज का मैच

  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 3 अप्रैल, विशाखापटनम, शाम 7.30 बजे

Advertisment
चैनल से जुड़ें