Advertisment

IPL 2023: धोनी ही रहेंगे चेन्नई के कप्तान, सीएसके ने ये कहा

author-image
Bansal news
IPL 2023: धोनी ही रहेंगे चेन्नई के कप्तान, सीएसके ने ये कहा

IPL 2023: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL 2023 में एक बार फिर से खेलते नजर आने वाले है इस पर किसी को कोई शंका नहीं है। क्योंकि आईपीएल के 2022 सीजन के अंत में धोनी ने क्लियर कर दिया था कि वो टीम के साथ बतौर खिलाड़ी जुड़े रहेंगे। लेकिन उसके बाद ये सवाल उठने खड़े हो गए कि क्या एक बार फिर से वो टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। हालांकि अब ये साफ हो गया है कि वो 2023 सीजन में चेन्नई की कप्तानी करते दिखेंगे। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि चेन्नई टीम मैनेजमेंट का कहना है।

Advertisment

IPL 2023 में भी कप्तानी करेंगे धोनी

बता दें कि आज तक को दिए अपने एक बयान में चेन्नई टीम के CEO काशी विश्वनाथ ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ही अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बता दें कि 2022 के आईपीएल सीजन में धोनी ने टीम की कप्तानी जडेजा को सौप दी थी। लेकिन जडेजा के कप्तानी संभालते ही चेन्नई के प्रदर्शन के साथ उनका भी प्रदर्शन गिर गया है। इस कारण जडेजा ने वापस से कप्तानी धोनी को देने की सिफारिश की। उस वक्त धोनी ने भी जडेजा को वर्क लोड कम करने के लिए कप्तानी का जिम्मा वापस ले लिया और बीच सीजन खुद कप्तान बन गए। उसके बाद से ये सवाल पैदा होंने लगे क्या धोनी 2023 में भी टीम की कप्तानी करेंगे या फिर किसी और ये जिम्मेदारी मिलेगी। कहा जा रहा था कि दीपक चाहर कप्तानी कर सकते है। लेकिन अब उन सब अटकलों पर विराम लग गया है। धोनी ही IPL 2023 में चेन्नई टीम की कप्तानी करेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 MS dhoni in IPL 2023 MS dhoni in CSK Team ms dhoni csk captaincy ms dhoni Mahendra Singh Dhoni Kasi Viswanathan CEO CSK CSK CEO Kasi Viswanathan Chennai team captain MS dhoni Chennai team captain
Advertisment
चैनल से जुड़ें