Advertisment

IPL 2023 MS Dhoni: आईपीएल को अलविदा नहीं कहेंगे कैप्टन कूल धोनी, इस बात से हो गया साफ

आईपीएल का सीजन चल रहा है वहीं पर सीजन के बीच ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।

author-image
Bansal News
IPL 2023 MS Dhoni: आईपीएल को अलविदा नहीं कहेंगे कैप्टन कूल धोनी, इस बात से हो गया साफ

IPL 2023, MS Dhoni: जैसा कि, आईपीएल का सीजन चल रहा है वहीं पर सीजन के बीच ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर फैंस को खुशखबरी मिल रही है कि, आईपीएल के सीजन से महेंद्र धोनी का सफर खत्म नहीं होने वाला है वे आने वाले अगले सीजन में भी नजर आ सकते है।

Advertisment

जानिए किसने किया खुलासा

आपको बताते चले कि, चेन्नई के CEO कासी विश्वनाथन ने आईपीएल और महेंद्र सिंह धोनी के खेलने को लेकर कहा कि, “हम उम्मीद करते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी अगला आईपीएल भी खेलेंगे.” वहीं पर बता दें कि, इससे पहले एम एस धोनी से मैच में टॉस के दौरान टीवी प्रज़ेंटर डैनी मोरिसन ने सवाल पूछा था। जिसका जवाब देते हुए कहा था कि, ये आपने तय किया है कि ये मेरा आखिरी सीज़न है, मैं नहीं।

माही का खेल रहा लाजवाब

यहां पर आपको बताते चले कि, इस सीजन में एम एस धोनी यानि चेन्नई सुपर किंग्स के तूफानी क्रिकेटर एम एस धोनी का सफर लाजवाब रहा है जहां पर उन्होने 13 मैचों की 9 पारियों में 49 की औसत से 98 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 196 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की है. इन पारियों में उनका हाई स्कोर नाबाद 32 रनों का रहा।

sports news ms dhoni IPL 2023 chennai superkings
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें