Advertisment

Riyan Parag : आखिर कौन है रियान पराग ? धोनी के पिता से क्या है किस्मत कनेक्शन, जानिए सबकुछ इस खबर में

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग ( Riyan Parag ) का नाम धुंआधार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है वहीं पर क्या आपको पता है इस बल्लेबाज का कनेक्शन पूर्व दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni) से जुड़ा है।

author-image
Bansal News
Riyan Parag : आखिर कौन है रियान पराग ? धोनी के पिता से क्या है किस्मत कनेक्शन, जानिए सबकुछ इस खबर में

Riyan Parag : खेल गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग ( Riyan Parag ) का नाम धुंआधार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है वहीं पर क्या आपको पता है इस बल्लेबाज का कनेक्शन पूर्व दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni) से जुड़ा है जिनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें रियान नकल करते नजर आ रहे है ।

Advertisment

जानिए रियान पराग के बारे में

आपको बताते चलें कि, रियान पराग का संबंध असम से है जहां पर रियान के पिता पराग दास रेलवे और असम की टीम के लिए फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। उनकी मां मिठू बरुआ स्विमिंग चैंपियन थीं। मिठू बरुआ ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में देश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में भाग लिया था। इनके खेल करियर की बात करें तो, 38 आईपीएल मैचों में की 29 पारियों में उन्होंने 17.72 की औसत और 125.5 की स्ट्राइक रेट से 443 रन बनाए हैं। इस दौरान दो अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। रियान ने चार विकेट भी लिए हैं। 16 प्रथम श्रेणी मैचों में रियान ने 952 रन बनाए हैं। बता दें कि, इनकी चर्चा बाजुओं को लेकर होती है जिसकी ताकत बढ़ाने के लिए वे स्ट्रेंथ की ट्रेनिंग के अलावा वेटलिफ्टिंग करते हैं। रियान ने एक बार इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो 100 किलो वजन उठाते दिखाई दे रहे थे।

[video width="720" height="900" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Video-2023-02-15-at-11.50.22.mp4"][/video]

जानिए क्या धोनी से कनेक्शन

आपको बताते चलें कि, रियान पराग का कनेक्शन महेन्द्र सिंह धोनी है जहां पर भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के साथ कनेक्शन है। पराग दास रेलवे की टीम में धोनी के साथ खेल चुके हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी है। रियान जब पहली बार धोनी के सामने खेलने उतरे थे तो उन्होंने माही के साथ तस्वीर भी खिंचवाई थी।

Advertisment

sports news Riyan Parag Rajasthan Royals Parag keeping Parag imitates Dhoni Parag coaching MS Dhoni keeping ms dhoni IPL 2023 Indian express Chennai Super Kings
Advertisment
चैनल से जुड़ें