Advertisment

IPL 2022: मेगा ऑक्शन के लिए तैयार हैं एमपी के खिलाड़ी, जानिए नीलामी में भाग लेने वाले क्रिकेटरों के नाम

IPL 2022: मेगा ऑक्शन के लिए तैयार हैं एमपी के खिलाड़ी, जानिए नीलामी में भाग लेने वाले क्रिकेटरों के नाम IPL 2022: MP players are ready for mega auction, know the names of cricketers participating in the auction nkp

author-image
Bansal Digital Desk
IPL 2022: मेगा ऑक्शन के लिए तैयार हैं एमपी के खिलाड़ी, जानिए नीलामी में भाग लेने वाले क्रिकेटरों के नाम

भोपाल। IPL 2022 के मेगा ऑक्शन को लेकर BCCI तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी महीने 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में नीलामी होनी है। इस बार ऑक्शन में कुल 590 खिलाड़ी उतरेंगे। बता दें कि 15वें सीजन के लिए 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन बोर्ड की तरफ से 600 से अधिक खिलाड़ियों की छंटनी कर दी गई।

Advertisment

आवेश खान पर होगी सबकी निगाहें

गौरतलब है कि इस सीजन में 10 टीमें उतर रही हैं। वहीं मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों की बात करें, तो सबसे पहला खान आवेश खान का आता है। जिन्होंने पिछले सीजन में शानदार गेंदबाजी की थी। इस सीजन में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। उन पर इस ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है। बता दें कि इस बार मप्र के 9 खिलाड़ी ऑक्शन में दिखेंगे।

140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से करते हैं गेंदबाजी

पिछले सीजन में आवेश खान ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए 16 मैच में 24 विकेट लिए थे। वे सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे थे। उनका औसत 19 का जबकि स्ट्राइक रेट 15 का रहा था। वे 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। आवेश खान वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आ सकते हैं।

ऑक्शन में उतरने वाले मप्र के खिलाड़ी

रजत पाटीदार (28 साल): 20 लाख

आवेश खान (25 साल): 20 लाख

कुलदीप सेन (25 साल): 20 लाख

राहुल चंद्रोल (21 साल): 20 लाख

पार्थ सहानी (29 साल): 20 लाख

आशुतोष शर्मा (23 साल): 20 लाख

कुमार कार्तिकेय सिंह (24 साल): 20 लाख

इशान अफरीदी (19 साल): 20 लाख

अरशद खान (24 साल): 20 लाख

MP BCCI cricket news Cricket News in Hindi IPL 2022 ipl 2022 auction ipl 2022 mega auction avesh khan Mpca
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें