Advertisment

iPhone 15 launch date: Tata का Mobile की दुनिया में कदम, iPhone 15 के लॉन्च की तैयारी; जानें खास फीचर

iPhone 15 launch date: Apple ने बीते महीने आधिकारिक तौर पर भारत में दिल्ली और मुंबई में अपने स्टोर खोले थे। अब एक नई खबर आ रही है कि टाटा...

author-image
Bansal news
iPhone 15 launch date: Tata का Mobile की दुनिया में कदम, iPhone 15 के लॉन्च की तैयारी; जानें खास फीचर

iPhone 15 launch date: Apple ने बीते महीने आधिकारिक तौर पर भारत में दिल्ली और मुंबई में अपने स्टोर खोले थे। अब एक नई खबर आ रही है कि टाटा ग्रुप भारत में नए आईफोन का निर्माण करेगा। फिलहाल ऐपल के लिए भारत में फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन निर्माण करती हैं। एक रिसर्च फर्म ट्रेंडफोर्स के अनुसार, भारत में ताइवानी कंपनी विस्ट्रॉन की फैक्ट्री के अधिग्रहण के बाद टाटा(Tata) ऐपल की चौथी कॉन्ट्रैक्ट निर्माता बनने वाली है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: MP News: सौरभ से बने HUT आतंकी सलीम का जाकिर नाइक कनेक्शन, पिता ने लिखा था केंद्र को पत्र

Tata ग्रुप बनाएगा iPhone 15 और 15 Plus

वर्तमान में Apple के भारत में 3 कॉन्ट्रैक्टर हैं। ये हैं- फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और लक्सशेयर। फॉक्सकॉन ऐपल की सबसे पुरानी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स में से एक है। वहीं, टाटा ग्रुप द्वारा कर्नाटक में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट संभालने के बाद ताइवानी फर्म विस्ट्रॉन भारत में अपने ऑपरेशंंस को बंद करने के लिए तैयार है। टाटा ग्रुप ने कथित तौर पर भारत में विस्ट्रॉन की प्रोडक्शन लाइन का अधिग्रहण कर लिया है। इससे भारत में आईफोन असेंबली बिजनेस में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है।

यह भी पढ़ें: The Kerala Story Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, जानिए 11वें दिन का कलेक्शन कितना?

Advertisment

सिर्फ 5% की असेम्बलिंग करेगा टाटा ग्रुप 

रिपोर्ट के अनुसार, टाटा ग्रुप को आगामी आईफोन 15 और 15 प्लस मॉडल के निर्माण के ऑर्डर मिले हैं जो इस साल के आखिर में एंट्री ले सकते हैं। रिसर्च फर्म का कहना है कि टाट ग्रुप को iPhone 15 और iPhone 15 Plus के प्रोडक्शन का एक छोटा हिस्सा मिलेगा। टाटा, दोनों मॉडल्स का सिर्फ 5 प्रतिशत ही असेंबल करेगी।

यह भी पढ़ें:  MP Cabinet Meeting: छात्रवृत्ति के लिए बढ़ेगी आय सीमा, इतनी आय पर मिलेगी स्कॉलरशिप!

iPhone 15 कब होगा लॉन्च

ऐपल की तरफ से इस साल iPhone 15 को सितंबर माह में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि हर साल सितंबर माह में ही iPhone सीरीज को लॉन्च किया जाता है।

Advertisment

iPhone 15 में मिलेगा USB-टाइप C चार्जिंग

iPhone 15 मॉडल में लाइटनिंग पोर्ट के बजाय USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिल सकता है। दरअसल, टाइप-C चार्जर को योरोपियन यूनिन यूनिवर्सल चार्जर बनाना चाहता है ताकि पर्यावरण को बचाया और ई-वेस्ट को कम किया जा सके।

ये भी पढ़ें: 

PM Modi Rojgar Mela: आज 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे पीएम मोदी, जानिए किन विभागों में मिलेगी नौकरी

Bhopal News: कलियासोत डैम के पास सड़क पार करते दिखे बाघिन -123 के 2 शावक, अलर्ट मोड पर वन विभाग

Advertisment

MP Weather: फिर लौटने वाली है बेमौसम बारिश, एमपी के इन जिलों के लिए यलो अलर्ट

iPhone Tata iPhone 15 launch date Iphone Series Mobile
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें