Advertisment

Women's Day 2025: महिला दिवस पर खास विशेज के साथ महिलाओं को फील कराएं स्पेशल, इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

International Women's Day 2025: 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए यहां दिए गए संदेश और शुभकामनाएं उपयोगी हैं। महिला दिवस के महत्व और इसकी खास बातों के बारे में जानें।

author-image
Shashank Kumar
International Women's Day 2025

International Women's Day 2025: हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Women's Day) मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं को उनके अधिकारों, समाज में उनकी भागीदारी और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। महिला दिवस न केवल महिलाओं को उनके हक और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने का अवसर है, बल्कि उनके संघर्षों और उपलब्धियों को भी सलाम करने का दिन है।

Advertisment

महिला दिवस का महत्व

महिला दिवस (Women's Day 2025) हर उस व्यक्ति के लिए खास होता है, जिसने किसी न किसी महिला से प्रेरणा ली है। चाहे वह मां हो, बहन हो, पत्नी हो, बेटी हो या कोई दोस्त—महिलाएं हर रिश्ते में अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। इस खास दिन पर आप अपने जीवन में मौजूद महिलाओं को खास महसूस करवा सकते हैं और उन्हें सम्मान व आभार व्यक्त कर सकते हैं।

महिला दिवस पर भेजें ये खूबसूरत संदेश

अगर आप महिला दिवस (Women's Day 2025) के मौके पर किसी को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए महिला दिवस के बेहतरीन संदेश (Women's Day Wishes in Hindi) आपकी मदद कर सकते हैं। ये संदेश महिलाओं की ताकत, संघर्ष और सफलता को समर्पित हैं।

1. नारी का सम्मान ही समाज की पहचान

कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,

आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।

महिला दिवस की शुभकामनाएं।

2. हर महिला है इस दुनिया की रौनक

घर, हर दिल, हर एहसास,

खुशी का हर पल आपके बिना अधूरा है,

केवल आप ही इस दुनिया को पूरा कर सकते हैं।

महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. नारी ही शक्ति है, नारी ही सृजन की जननी

नारी ही शक्ति है नर की,

नारी ही शोभा है घर की।

जब उसे उचित सम्मान मिले,

घर में खुशियों के फूल खिलें।

महिला दिवस की शुभकामनाएं।

4. अबला नहीं, सबला है नारी

तुझे है आज की नारी,

अब तू नहीं रही बेचारी।

कर सकती तू सारे काम,

आज की नारी तुझे सलाम!
Happy Women's Day 2024!

5. हर रूप में पूजनीय है नारी

मां है वो, बेटी है वो,

बहन है वो तो कभी पत्नी है वो।

जीवन के हर सुख-दुख में शामिल है वो,

शक्ति है वो, प्रेरणा है वो।

महिला दिवस की शुभकामनाएं।

6. नारी शक्ति को करें सलाम

हर घर की नींव कहलाती है,
महिला घर को परिवार बनाती है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं।

7. मुस्कान से दुनिया रोशन करती है नारी

मुस्कुराकर, दर्द भूलकर,

रिश्तों में बंधी थी दुनिया सारी।

हर पग को रोशन करने वाली,

वो शक्ति है एक नारी।

महिला दिवस की शुभकामनाएं।

8. नारी के हर रूप को प्रणाम

ईश्वर की सबसे सुंदर रचना,

औरत के हर रूप को प्रणाम।

महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

9. नारी के बिना अधूरी है दुनिया

हम जिन्हें जानते हैं,

जिनके जैसे होने की कामना करते हैं,

जिनके होने से हमारा अस्तित्व है,

उन महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं!

10. जहां होता है नारी का सम्मान, वहीं होता है स्वर्ग समान

हर महिला है एक समान,

उसे समझो न प्यारे कोई चलता-फिरता सामान।

जहां होता है नारी का सम्मान,

समझ लो वह स्थान ही है स्वर्ग के समान।

Happy International Women's Day 2024!

महिला दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में समान अधिकार दिलाने की दिशा में एक कदम है। इस दिन पर हम सभी का कर्तव्य है कि महिलाओं को उनका हक और सम्मान दें। इन सुंदर संदेशों के माध्यम से आप अपने जीवन में मौजूद महिलाओं को शुभकामनाएं देकर उन्हें खास महसूस करा सकते हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  IRCTC International Tour Package: बेहद सस्ते में ट्रेन से करें विदेश यात्रा, IRCTC ले आया किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज

ये भी पढ़ें:  Women’s Day: हर महिला के मोबाइल में सेव होने चाहिए ये 5 नंबर, इमरजेंसी में आएंगे काम

महिला दिवस womens day quotes womens day messages Women's Day Wishes in Hindi Women's Day Significance Women's Day Inspiration Women's Day in India Women's Day Greetings Women's Day Celebration Women Empowerment International Women's Day 2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें