Advertisment

International Trade Show: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में होगा ट्रेड शो, भगवान राम की दिखेगी झलकियां

आगामी 21 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में भगवान राम और रामायण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे।

author-image
Bansal News
International Trade Show: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में होगा ट्रेड शो, भगवान राम की दिखेगी झलकियां

लखनऊ। International Trade Show  ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आगामी 21 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में भगवान राम और रामायण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। कई अन्य केंद्रीय मंत्री भी ट्रेड शो के विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे।

Advertisment

इन देशों में भी आस्था का केंद्र है भगवान राम

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार भगवान राम के अनुयायियों के बीच एक जुड़ाव बनाने के लिए रामायण पर आधारित लोक गायन, गीतों और कथक नृत्य नाटिका के जरिये पूरी दुनिया को भगवान राम की गौरवशाली गाथा दिखाने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना पर काम कर रही है।

भगवान राम थाईलैंड, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे कई दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ-साथ दक्षिण कोरिया में भी आस्था का केंद्र हैं। इसके मद्देनजर सरकार वैश्विक दर्शकों को भगवान राम की विरासत और उनकी दुनिया से परिचित कराने के लिए एक कार्ययोजना तैयार कर रही है।

Image

कार्यक्रम में कलाकृतियां होगी प्रस्तुत

कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रम में भाग लेने वाले विशिष्ट अतिथियों का स्वागत सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा भगवान श्री राम से संबंधित लोकगीतों तथा भगवान राम के जीवन एवं यात्रा को दर्शाती शिल्पकारों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की प्रस्तुति के माध्यम से किया जाएगा।

Advertisment

इसके अलावा, कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में ब्रज, पूर्वांचल, अवध, पश्चिमांचल, रुहेलखंड और बुंदेलखंड के कलाकारों द्वारा एक सांस्कृतिक श्रंखला भी प्रस्तुति की जाएगी।

भगवान राम के लोकगीत होगें प्रस्तुत

इस दौरान मुख्यतः अवध एवं बुन्देलखण्ड के कलाकारों द्वारा भगवान श्री राम से सम्बन्धित लोकगीत प्रस्तुत किये जायेंगे। सांस्कृतिक संध्या के दौरान लोक गायन, राम गीत और रामायण पर आधारित कथक नृत्य नाटिका का भी मंचन किया जाएगा। ट्रेड शो के दौरान पांच दिनों में कुल छह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गायन होगा प्रस्तुत

प्रवक्ता के मुताबिक, स्वर संगम सत्र के दौरान सांस्कृतिक झांकी के अलावा, युगल और सूफी गायन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा लय रसरंग, सुगम संगीत, अनुराद संगीत बैंड की प्रस्तुति, लोक गायन भी प्रस्तुति में शामिल होंगे। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु भी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के एक सत्र में भाग लेंगे।

Advertisment

ये भी पढ़ें

Janmashtami 2023: भगवान श्रीकृष्ण का आठ अंक से है सीधा संबंध, जानें इसका रहस्य

Mitchell Starc: मिचेल स्टार्क फिर से IPL में आएंगे नजर, 9 साल बाद करेंगे वापसी

Jawan Movie Review: एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है शाहरुख खान की जवान, फिल्म देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

Advertisment

ICC ODI Rankings: शुभमन गिल और ईशान किशन वनडे में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

Lord Rama Greater Noida CM Adityanath YOGI International Trade Show
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें