Advertisment

International Monetary Fund: आईएमएफ ने कमजोर देशों की मदद करने के लिए फंड में की बढ़ोतरी

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) International Monetary Fund के प्रशासनिक निकाय ने कोरोना वायरस महामारी और आर्थिक मंदी से जूझ रहे आर्थिक.....

author-image
Bansal news
International Monetary Fund: आईएमएफ ने कमजोर देशों की मदद करने के लिए फंड में की बढ़ोतरी

वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) International Monetary Fund के प्रशासनिक निकाय ने कोरोना वायरस महामारी और आर्थिक मंदी से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर देशों की मदद करने के लिए दी जाने वाली मदद में 650 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

Advertisment

आईएमएफ ने सोमवार को कहा कि, उसके प्रशासनिक बोर्ड ने विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) International Monetary Fund नामक अपने भंडार को बढ़ाने की मंजूरी दी है, जो संस्था के इतिहास में सबसे बड़ी वृद्धि है।

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक निर्णय है... और अभूतपूर्व संकट के समय वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक उत्प्रेरक है।’’उन्होंने कहा, ‘‘यह विशेष रूप से हमारे सबसे कमजोर देशों को कोविड-19 संकट के प्रकोप से निपटने में मदद करेगा।’’एसडीआर का सामान्य आवंटन 23 अगस्त से प्रभावी हो जाएगा।

Advertisment

आईएमएफ ने कहा कि, बढ़ा हुआ कोष उसके सदस्य देशों को उनके मौजूदा कोटा के अनुपात में जारी किया जाएगा। नए आवंटन में करीब 275 अरब डॉलर दुनिया के गरीब देशों को जाएगा। एजेंसी ने कहा कि वह यह भी देख रही है कि धनी देश स्वेच्छा से एसडीआर को गरीब देशों में कैसे भेज सकते हैं। आईएमएफ के संसाधनों में बड़ी बढ़ोतरी को ट्रंप प्रशासन ने खारिज कर दिया था, लेकिन जनवरी में राष्ट्रपति जो बाइडन के पदभार संभालने के बाद वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने प्रस्ताव को अपना समर्थन दिया।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya International Monetary Fund news in hindi International Monetary Fund news International Monetary Fund latest news in hindi International Monetary Fund hindi news International Monetary Fund hindi International Monetary Fund International Monetary breaking news Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें