Advertisment

MP Interim Budget 2024: आज मध्यप्रदेश विधानसभा में अंतरिम बजट पर होगी चर्चा, वादाखिलाफी के विरोध में यूथ कांग्रेस करेगी घेराव

MP Interim Budget 2024: आज मध्यप्रदेश विधानसभा में अंतरिम बजट पर होगी चर्चा, वादाखिलाफी के विरोध में यूथ कांग्रेस करेगी घेराव।

author-image
Preetam Manjhi
MP Interim Budget 2024: आज मध्यप्रदेश विधानसभा में अंतरिम बजट पर होगी चर्चा, वादाखिलाफी के विरोध में यूथ कांग्रेस करेगी घेराव

   हाइलाइट्स

  • मध्यप्रदेश विधानसभा में अंतरिम बजट पर होगी चर्चा।
  • अंतरिम बजट चर्चा के लिए 4 घंटे का समय किया तय।
  • वादाखिलाफी के विरोध में यूथ कांग्रेस करेगी घेराव।
Advertisment

भोपाल। MP Interim Budget 2024: मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अंतरिम बजट बीते दिन सोमवार को पेश कर दिया है। जिस पर आज चर्चा होनी है। सदन में अंतरिम बजट पेश होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने आज मंगलवार को 4 घंटे चर्चा का समय तय किया है।

   आज क्या होगा?

सदन में 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपए का अंतरिम बजट पेश किया गया। जिसके लिए आज मंगलवार को चर्चा के लिए 4 घंटे का समय तय किया गया है।

आपको बता दें, कि कल सोमवार को टंट्या मामा के मुद्दे पर सदन में हंगामा हुआ था। आज यूथ कांग्रेस वादाखिलाफी के विरोध में विधानसभा का घेराव करेगी।

Advertisment

संबंधित खबर:Sovereign Gold Bond Scheme 2024: अब सस्ते में खरीद सकतें हैं सोना, बस इतने दाम में मिलेगा एक ग्राम सोना

   लाड़ली बहना योजना की राशि नहीं बढ़ी

मप्र सरकार लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को दी जाने वाली 1250 रुपए की राशि को नहीं बढ़ा रही है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जो अंतरिम बजट पेश किया है। जिसमें ये साफ हो गया है, कि जुलाई तक लाड़ली बहनों को महिले के 1250 रुपए ही मिलेगा।

    1250 रुपए ही मिलेंगे महिलाओं को

महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए ही मिलेंगे। ये राशि महिलाओं को आगामी जुलाई महीने तक मिलेगी।

Advertisment

बता दें कि अंतरिम बजट (MP Interim Budget 2024) में महिला बाल विकास विभाग को 9 हजार करोड़ से ज्यादा राशि दी गई है। इसमें लाड़ली बहनों के लिए राशि बढ़ाने जैसा कोई प्रावधान नहीं है।

कहा जा रहा था कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

संबंधित खबर:MP Weather Update: एमपी में आज छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश की संभावना

Advertisment

   महिला बाल विकास विभाग को मिले 9437 करोड़ रु

अंतरिम बजट में महिला बाल विकास विभाग को 9437 करोड़ रु मिले हैं। इस राशि में से 6450 करोड़ रु. लाड़ली बहना योजना पर खर्च किए जाएंगे। बचे हुए 2987 करोड़ रु. विभाग के अन्य खर्चों में उपयोग करेगा। राशि बढ़ाने पर विचार नहीं

बीते 9 फरवरी को ही कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से सवाल किया था कि सरकार लाड़ली बहना योजना की राशि को बढ़ाने वाली है क्या ? इस पर मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा था कि फिलहाल ऐसे किसी प्रस्ताव पर अभी विचार नहीं किया जा रहा है।

पूर्व सीएम शिवराज ने चुनाव से पहले कहा था कि लाड़ली बहनों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपए तक किया जाएगा।

hindi news Bansal News bhopal news MP news Madhya Pradesh Assembly interim budget 2024 congress gherao interim budget discussed
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें