Advertisment

interesting fact: घोड़ा बैठता क्यों नहीं, घर में क्यों लगाते हैं सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर

बंसल न्यूज। क्या आप जानते हैं कि घोड़ा बैठता क्यों नहीं और शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है। Interesting fact: Why the horse does not sleep, why does the groom sit on the mare

author-image
Bansal News
interesting fact: घोड़ा बैठता क्यों नहीं, घर में क्यों लगाते हैं सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर

बंसल न्यूज। क्या आप जानते हैं कि घोड़ा बैठता क्यों नहीं और शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है। आज हम यहां आपको बता रहे हैं घोड़े बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें। दरअसल माना जाता है एक घोड़ा अपनी पूरी लाइफ में कभी बैठता नहीं है। लेकिन एक घोड़ा कभी सोता नहीं तो यह कहना बिल्कुल गलत होगा। क्योंकि घोड़े को नींद आती है और वह सोता भी है। यहां आपको बता दें कि एक स्टडी के मुताबिक एक घोड़ा 24 घंटे में सिर्फ 2.9 घंटे ही सो पाता है। वह भी दिन में थोड़ी-थोड़ी देर के  लिए। मतलब हम जिसे नींद की झपकी लेना कहते हैं, इतने में घोड़े की नींद पूरी हो जाया करती है। एक स्टडी के मुताबिक घोड़े के शरीर की बनावट कुछ इस तरह की होती है कि वह ज्यादा देर तक बैठ या लेट नहीं सकता। बैठने से घोड़े के श्वसन तंत्र पर दबाव पड़ता है।

Advertisment

शुभ माना जाता है घोड़ा

घोड़े को लेकर कई मन्यताएं भी प्रचलित हैं। घोड़े को गति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। निरंतर गतिशील रहने के कारण घोड़े की तस्वीरें और फोटो को लोग अपने घरों और आफिस में लगाकर रखते हैं। ऐसा करने से उस स्थान पर हमेशा पाजिटिव ऊर्जा का संचार बना रहता है। सकारात्मक ऊर्जा रहने से कार्य में भी सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। वास्तुशात्र के तहत घोड़ा धीरज व गति के साथ ही साहस का प्रतीक माना जाता है।

घर में लगाते हैं तस्वीर

आपको बता दें कि एक घोड़ा धन और उच्च पद का भी प्रतीक माना जाता है, इसीलिए घरों में भी इसकी तस्वीर लगाई जाती है। प्राचीन समय से ही घोड़ों से मनुष्य का करीबी नाता रहा है। फिर चाहे युद्ध हो या कृषि दोनों में घोड़ों का उपयोग होता था। तभी से घरों और आफिसों में दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीरों के लगाए जाने का चलन है। माना जाता है यह सात दौड़ते हुए घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक हैं। वास्तुशात्र के अनुसार दौड़ते हुए घोड़ों को शक्ति और तरक्की का प्रतीक माना जाता है।

दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है

भारतीय परंपरा के अनुसार शादी के दौरान दूल्हा घोड़ी पर बैठकर ही बारात में आता है। शादी के बाद एक नए जीवन की शुरुआत होती है। पुरानी परंपराओं के अनुसार एक युवा को घोड़ी पर बैठाकर परीक्षा ली जाती है कि वह अपने जीवन में आने वाली जिम्मेदारियों के निभा पाएगा या नहीं। इसीलिए यह कहावत भी मशहूर है कि जो घोड़ी पर बैठता वह अपनी सारी जिम्मेदारियां सही से निभा सकता है।

Advertisment
why the grooms always sit on the mare why horses don't sleep why horse sleep in standing position why horse not sit why horse does not sit why groom sit on mare not on horse in india in marriage why groom sit on female horse why groom ride on mare why groom ride on female horse why dulha sit on horse why do horse sleep standing up video of groom sitting on a horse a the horse & groom the dodo horse the dodo professional groom not the aliens keep the horses sleep standing up... #shorts join the swarm is horse sleep how to sleep horse how to groom a horse how to groom horses sleep standing up horses sleep horses horse with groom horse videos horse video horse training horse riding horse health horse can sleep and sit horse can sleep horse groom on horse by mehndi groom on horse groom funny horses bride sit on horse bride rode on a mare in ambala a horse can sleep
Advertisment
चैनल से जुड़ें