Advertisment

Mahtari Vandana Yojana: 70 लाख बहनों को 7वीं किस्‍त जारी, सीएम ने दिया तीजा-पोरा पर उपहार और दिलाई शपथ

Mahtari Vandana Yojana: 70 लाख महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे मुख्‍यमंत्री, तीजा-पोरा तिहार पर बहनों को उपहार

author-image
Sanjeet Kumar
Mahtari Vandana Yojana

Mahtari Vandana Yojana

Mahtari Vandana Yojana: छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। तीजा त्‍यौहार से पहले महिलाओं को महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) की राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। तीजा-पोरा त्‍यौहार को लेकर आज 2 सितंबर को सीएम हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां से एक साथ 70 लाख पंजीकृत महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की गई।

Advertisment

कुपोषण खत्‍म करने दिलाई शपथ

सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) की राशि जारी की। इस दौरान उन्‍होंने छत्तीसगढ़ से कुपोषण खत्‍म करने की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रदेशभर से आई बहनों ने शपथ ली। बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में सुपोषण माह की आज से शुरुआत की गई है। इसी अभियान के तहत महिलाओं को शपथ दिलाई गई है।

छत्‍तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की

Teeja Pora program at CM House

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पोरा तिहार पर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए ईश्‍वर से कामना की। इस दौरान सीएम हाउस में विशेष अनुष्‍ठान भी किया गया।

सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्‍तुति

सीएम हाउस में तीजा पोरा तिहार पर प्रदेशभर से महिलाएं सीएम हाउस पहुंची थीं। यहां सीएम हाउस में विशेष तैयारी की गई। इस दौरान कई सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छत्‍तीसगढ़ी में कलाकारों ने विशेष प्रस्‍तुत‍ि दी। वहीं महिलाओं ने भी जमकर नृत्‍य किया।

Advertisment

सजकर तैयार सीएम हाउस


छत्‍तीसगढ़ में तीजा-पोरा तिहार का बड़ा महत्‍व है। इस बार सीएम हाउस में यह त्‍यौहार मनाया जा रहा है। इसको लेकर सीएम हाउस को सजाया गया है। इसी कार्यक्रम के दौरान सीएम साय महतारी वंदन की 7वीं किस्‍त जारी की गई। प्रदेश में 6 सितंबर को उत्‍साह से तीजा-पोरा तिहार मनाया जाएगा।

तीजा-पोरा महतारी वंदन कार्यक्रम

Teeja Pora program at CM House

सीएम विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) की किस्‍त जारी कर दी है। प्रदेश की महिलाओं को तीजा का उपहार दिया। इस दौरान प्रदेश की 70 लाख महतारी-बहनों को महतारी वंदन योजना की किस्‍त जारी की गई। इसको लेकर मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां सीएम साय महिलाओं को उपहार स्‍वरूप किस्‍त ट्रांसफर कीी।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: world coconut day: गुणों की खान होता है नारियल, पीने से लेकर खाने में आता है काम, इसके ऐसे लाभ जान चौंक जाएंगे आप  

7वीं किस्‍त की जाएगी जारी

छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के द्वारा महिलाओं (Mahtari Vandana Yojana) को हर माह एक हजार रुपए और साल में 12 हजार रुपए दिए जाने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करते हुए सीएम साय हर महीने महिलाओं को एक-एक हजार रुपए की राशि जारी कर रहे हैं। इस बार तीजा-पोरा पर सीएम साहय उपहार स्वरूप महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्‍त जारी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Nutrition Week 2024: हमेशा बदन में होती है थकान महसूस? तो शरीर दे रहा इन तत्वों की कमी का संकेत, जल्दी खाना शुरू करें ये चीजें

Advertisment
teeja pora tihar Mahtari Vandana Yojana released hindi news cm vishnudeo sai CM transferred the amount chhattisgarh news cg politics news CG Politics CG news CG Govt Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें