/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Instagram-Notes-New-Features.webp)
Instagram Notes Update: भारत के साथ दुनिया में Instagram का यूज तेजी से बढ़ता जा रहा है। Instagram को यूज करने वाली यूजर्स की संख्या करोड़ों में है।
हर यूजर अपने दिन का कुछ समय इस प्लेटफॉर्म पर जरूर गुजारता है। कुछ समय से भारत में Instagram का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है।
इस पर यूजर्स रील को देखना और बनना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। Instagram भी अपने यूजर्स का काफी ध्यान रखता है और समय-समय पर नए फीचर्स लाता रहता है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1814604663783612699
एक बार फिर Instagram अपने यूजर्स के लिए एक बेहद शानदार फीचर (Instagram Notes Update) लेकर आया है।
इस नए फीचर के यूज से आपका Instagram के Notes देखने और यूज करने का एक्सपीरियंस बदल जाएगा। आइए आपको इस नए फीचर के बारे में डिटेल में बताते हैं।
क्या है नया फीचर
Instagram अपने यूजर्स के लिए साल 2022 में एक नोट्स नाम का फीचर लेकर आया था। इसमें आप कुछ टेक्सट लिख सकते थे।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-07-20-at-3.04.43-PM-339x559.jpeg)
यह 24 घंटों तक लगा रहता था। आपके दोस्त इसे पढ़ और देख सकते थे। Instagram ने इसमें अपडेट कर कुछ समय पहले गाने लगाने का भी ऑप्शन दे दिया था तब से हर यूजर्स अपने पसंद का गाना इसमें लगाते हैं और अपने दोस्तों को सुनाते हैं।
Instagram एक बार फिर इसी नोट्स (Instagram Notes Update) में एक नया फीचर लेकर आया है। इस नए फीचर में आप Instagram की किसी भी रील पर सीधे टेक्सट लिख सकते हैं और इस लिखे गए टेक्सट का आपके दोस्त रिप्लाई भी दे सकते हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-07-20-at-3.04.42-PM-407x559.jpeg)
आपके दोस्त को आसानी से ये दिख जाएगा की आपने रील पर क्या लिखा है। आपके दोस्त भी इस रील को आसानी से देख सकत हैं। आप भी इस नए फीचर का यूज कर सकते हैं।
यूजर्स को आ रहा नया फीचर पसंद
Instagram Notes में Reel वाला फीचर आने के बाद ये यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है। इसकी मदद से सभी यूजर्स अपनी पसंद की वीडियो यानी रील पर कुछ न कुछ लिख रहे हैं।
रील पर लगाए गए टेक्सट पर दोस्तों (Instagram Notes Update)के फनी रिप्लाई आ रहे हैं। ऐसे यूजर्स का अच्छा टाइम पास हो रहा है। युवाओं को ये नया फीचर सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।
जल्द आएगा एक ओर नया फीचर
इंस्टाग्राम "कटआउट" नामक एक नया फीचर भी पेश कर रहा है। यह फीचर उपयोगकर्ताओं को अपनी तस्वीरों में मौजूद वस्तुओं से स्टिकर बनाने में सक्षम करेगा, जो iOS पर स्टिकर फीचर के समान है।
इन स्टिकर को इंस्टाग्राम स्टोरीज या रील्स पर शेयर किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- CG में खाद्य विभाग हुआ सख्त: KFC, Pizza Hutt और Momos Adda पर मारा छापा, वेज और नॉनवेज मिले साथ, गंदगी का लगा अंबार
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें