Advertisment

INS Dhruv: भारत के पहले परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग जहाज की लॉन्चिंग आज, जानें क्या है खास

भारत की ताकत समुद्र में अब बढ़ने INS Dhruv वाली है, दरअसल, आज भारत के पहले परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग जहाज INS ‘ध्रुव’ को लॉन्च किया जाएगा......

author-image
Bansal News
INS Dhruv: भारत के पहले परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग जहाज की लॉन्चिंग आज, जानें क्या है खास

नई दिल्ली। भारत की ताकत समुद्र में अब बढ़ने INS Dhruv वाली है, दरअसल, आज भारत के पहले परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग जहाज INS ‘ध्रुव’ को लॉन्च किया जाएगा। 10,000 टन के इस खास जहाज को आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शामिल किया जाएगा।

Advertisment

आईएनएस ध्रुव की लॉन्चिंग के मौके पर भारतीय नौसेना, रक्षा अनुसंधान और विकास INS Dhruv संगठन (DRDO), और राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दें कि, यह भारत का ऐसा पहला जहाज है जो परमाणु और बैलेस्टिक मिसाइल को ट्रैक कर सकेगा। इतना ही नहीं, यह जहाज हिंद-प्रशांत क्षेत्र में देश की उपस्थिति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाएगा।

आम तौर पर ऐसे जहाजों INS Dhruv का संचालन अभी तक सिर्फ फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन में ही होता है। भारत के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि जहाज को कमीशन किए जाने के बाद, देश ऐसा जहाज ऑपरेट करने वाला दुनिया का छठा देश होगा। इसके साथ ही, इस जहाज के सर्विलांस सिस्टम के ऑपरेशन में 14 मेगावाट बिजली की आवश्यकता पड़ेगी जो जहाज  INS ध्रुव खुद जनरेट करेगा।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र समुद्र मिसाइल ट्रैकिंग जहाज भारतीय सेना भारतीय नौसेना परमाणु मिसाइल आईएनएस ध्रुव अजीत डोभाल tracking ship Sea nuclear missile tracking ship Nuclear Missile news in hindi National News In Hindi INS Dhruv indian navy Indian Army india news in hindi hindi news Bansal News bansal Ajit Doval
Advertisment
चैनल से जुड़ें