Advertisment

SpiceJet Flight: दिल्ली-पुणे स्पाइसजेट फ्लाइट में बम की सूचना, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। दिल्ली के एयरपोर्ट पर आज बम की सूचना (Bomb Threat)  मिलने पर हड़कंप मच गया। बम होने की सूचना देने के लिए कॉल आया।

author-image
Bansal news
Vistara Airline: अब दिल्ली से सीधे जा सकेंगे पेरिस, जानिए कब से शुरू होगी उड़ान

नई दिल्ली। दिल्ली के एयरपोर्ट पर आज बम की सूचना (Bomb Threat)  मिलने पर हड़कंप मच गया। सुबह 7.30 बजे GMR के कॉल सेंटर पर एक विमान में बम होने की सूचना देने के लिए कॉल आया। कॉल पर बताया गया कि विस्तारा (Vistara) एयरलाइंस की दिल्ली से पुणे जाने वाली फ्लाइट (Delhi-Pune Flight) में बम रखा है। इसके बाद आनन-फानन में विमान को खाली कराया गया और फ्लाइट की जांच की जा रही है।

Advertisment

दिल्ली पुलिस के मुताबिक डायल के बास सुपह 7.30 बजे कॉल आई थी, जिसके संबंध में उन्हें 8.30 पर जानकारी दी गई। पूरे विान की तलाशी ले ली गई है। लेकिन विमान में कुछ भी नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक इस मामले में FIR दर्ज करके, कॉल करने वाले की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

विस्तारा के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि flight UK971 जो कि आज सुबह दिल्ली से पुणे के लिए उड़ान भरने वाली थी उसमें सुरक्षा कारणों से देरी हुई है। हम सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर स्थिति को संभाल रहे हैं।’

बयान में कहा गया कि इसके बाद विमान को दिल्ली एयरपोर्ट के एक सुनसान क्षेत्र में ले जाकर पूरी तरह से जांच की गई। सभी यात्रियों और उनके लगेज को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया। हालांकि, हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो। उन्हें रिफ्रेशमेंट भी ऑफर किया जा रहा है।

Advertisment

विस्तारा के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह 7.30 बजे जब पैसेंजर्स की बोर्डिंग प्रक्रिया जारी थी, उस समय विमान में बम की सूचना मिली।

ये भी पढ़ें:

Top Schools in Gwalior: ये है ग्वालियर के टॉप फाइव स्कूल, यहां देखें तस्वीरें

Health Care Tips: इसलिए भरपूर नींद लेना है जरुरी, जानिए ये 7 कारण

Aaj ka Rashifal: मेष, वृष, वृश्चिक और मीन राशि वालों आज दिन बहुत शुभ है, जानिए अपना आज का राशिफल

Advertisment

Aaj ka Panchang: शुक्रवार को क्या कहता है आज का पंचांग, पढ़ें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Country With Three Capitals: यह है दुनिया का अनोखा देश जिसकी हैं तीन राजधानियां, जानें कहां है ये देश

बम की धमकी दिल्ली हवाई अड्डा जीएमआर आईजीआई igi GMR Delhi airport bomb threat
Advertisment
चैनल से जुड़ें