Advertisment

इंदौर के युगपुरुष आश्रम में एक और बच्ची की मौत: 15 दिन पहले हुआ था एडमिशन; अब तक हो चुकी है 11 मासूमों की मौत

Indore Yugpurush Ashram: इंदौर के युगपुरुष आश्रम में एक और बच्ची की मौत: 15 दिन पहले हुआ था एडमिशन; अब तक हो चुकी है 11 मासूमों की मौत

author-image
Preetam Manjhi
इंदौर के युगपुरुष आश्रम में एक और बच्ची की मौत: 15 दिन पहले हुआ था एडमिशन; अब तक हो चुकी है 11 मासूमों की मौत

हाइलाइट्स

  • युगपुरुष आश्रम में एक और बच्ची की मौत
  • विभाग के अफसरों को नहीं है जानकारी
  • अब तक 11 मासूम तोड़ चुके हैं दम
Advertisment

Indore Yugpurush Ashram: इंदौर के युगपुरुष में 15 दिन पहले आई एक और बच्ची मौत हो गई। हैरानी की बात तो ये है कि जिन अफसरों को निगरानी रखनी थी, उनको इस बच्ची के बारे में  जानकारी ही नहीं है।

आपको बता दें कि 29 जून से 2 जुलाई के बीच इंदौर शहर के इस युगपुरुष धाम आश्रम में 10 बच्चों की मौत हो गई थी और करीब 90 बच्चे बीमार हो गए थे। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया था और कार्रवाई करते हुए आश्रम के पदाधिकारियों को हटा दिया था।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1820714170657972725

15 दिन पहले ही हुआ था एडमिशन

युगपुरुष धाम आश्रम में जिस बच्ची की मौत हुई है, उसे करीब 15 दिन पहले उसके दादा गौरी शंकर छोड़कर गए थे। बता दें कि सिया जन्म से ही दिव्यांग थी। करीब 4 दिन पहले ही उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे चाचा नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

Advertisment

मौत की वजह नहीं आई सामने

इसके बाद सोमवार को उसकी तबीयत फिर से बिगड़ी और मौत हो गई। हालांकि मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा। जानकारी के मुताबिक, सिया घर में सबसे छोटी बच्ची थी और पिता मजदूरी का काम करते हैं।

4 दिन चला इलाज, अफसरों को पता ही नहीं

सिया की तबीयत खराब होने पर उसे चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें उसका इलाज 4 दिन चला था। इलाज के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी और मौत हो गई। हैरानी की बात तो ये है कि जिन अफसरों को निगरानी रखना था, उनको इस बच्ची के बारे में पता ही नहीं है।

ये वहीं युगपुरुष आश्रम है, जिसमें एक साथ 90 बच्चे बीमार हुए थे और 10 बच्चों की मौत हुई थी। इसके बाद संस्था ने कई दिनों तक गुमराह किया था। जांच की तो सच्चाई सामने आई।

Advertisment

प्रशासन की सख्ती का नहीं दिखा असर

युगपुरुष में बच्चों की मौत के बाद हुई कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की सख्ती का असर नहीं दिखा है। एक बार फिर विभाग की लापरवाही सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें: MP में आज भारी बारिश से मिलेगी राहत: एक सप्ताह के लिए कमजोर हुआ मानसून सिस्टम, मौसम विभाग ने दिया ये बड़ा अपडेट

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें