Advertisment

Indore Road Collapse: शास्त्री ब्रिज पर सड़क धंसी, 5 फीट गहरा गड्‌ढा हुआ, ट्रैफिक डायवर्ड

Indore Road Collapse: इंदौर के पुराने और व्यस्त शास्त्री ब्रिज पर रोड किनारे 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया। इससे बड़ा हादसा होते-होते बचा।

author-image
BP Shrivastava
Indore Road Collapse

Indore Road Collapse

हाइलाइट्स

  • इंदौर के शास्त्री ब्रिज पर सड़क धंसी
  • 5 फीट गहरा गड्ढा, हादसा टला
  • निगम ने तुरंत भरवाया गड्ढा
Advertisment

Indore Road Collapse: मध्यप्रदेश में ग्वालियर, भोपाल के बाद अब इंदौर में सड़क धसने की घटनाएं सामने आई है। शहर के पुराने और व्यस्त शास्त्री ब्रिज पर रविवार, 2 नवंबर को रोड किनारे 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया। इससे बड़ा हादसा होते-होते बचा।

[caption id="attachment_924955" align="alignnone" width="737"]publive-image पुराने और व्यस्त शास्त्री ब्रिज पर रोड धंसने से 5X6 फीट का गड्ढा बन गया।[/caption]

गांधी प्रतिमा से शास्त्री मार्केट की ओर जाने वाली लेन में 5 फीट गहरा और करीब 6 फीट लंबा गड्ढा हो गया था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल यहां पर बेरिकेड लगाकर ट्रैफिक को डायवर्ड कर दिया।

Advertisment

निगम कर्मियों ने गड्ढा भरा

जब इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को मिली तो उन्होंने तुरंत टीम को मौके पर भेजा और मटेरियल से गड्ढे को भरवाया। वक्त रहते निगम की टीम ने गड्ढा भरने की कार्र‌वाई की वरना कोई हादसा हो सकता था।

[caption id="attachment_924956" align="alignnone" width="740"]publive-image पुराने और व्यस्त शास्त्री ब्रिज पर हुए गड्ढे को भरते निगम कर्मचारी।[/caption]

बता दें, शास्त्री ब्रिज इंदौर का सबसे व्यस्ततम ब्रिज है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। रविवार होने की वजह से यहां पर ट्रैफिक कम था।

Advertisment

ये भी पढ़ें: Bhopal News: भोपाल-विदिशा रोड धंसी, 50 मीटर का गड्ढा बना, जांच दल गठित

Shastri bridge sinkhole road damage MP Madhya Pradesh road cave-in indore traffic diversion Indore road collapse Indore News Indore Municipal Corporation
Advertisment
चैनल से जुड़ें