Advertisment

Indore Sarafa Market: घट गए सोने के दाम, चांदी के भाव में आई भारी गिरावट, जानें आज के सोने का भाव

Indore Sarafa Market: इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। सोना (केडबरी) 350 रुपए सस्ता होकर 87,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी (चौरसा) में 1,200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और यह 95,200 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

author-image
Ashi sharma
Indore Sarafa Market

Indore Sarafa Market

Indore Sarafa Market: इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। सोना (केडबरी) 350 रुपए सस्ता होकर 87,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी (चौरसा) में 1,200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और यह 95,200 रुपए प्रति किलो पहुंच गई।

Advertisment

अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार में निवेशकों की कम दिलचस्पी के कारण यह गिरावट देखी गई। कॉमेक्स में सोने का वायदा 30 डॉलर गिरकर 2,860 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी का वायदा 69 सेंट की गिरावट के साथ 31.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

व्यापारियों के अनुसार, अमेरिका द्वारा चीन पर 4 मार्च से 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा का भी बाजार पर असर पड़ा है। चीन ने इस कदम का विरोध किया है, जिससे बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

दालों के भाव में उतार-चढ़ाव

दालों के बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। चना दाल और बेसन में उपभोक्ता मांग कमजोर रही, जबकि नए चने की आवक जोरदार होने से चना कांटे में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चना कांटा 150 रुपए घटकर 5,500-5,800 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।

Advertisment

तुवर दाल में भी उपभोक्ता मांग कमजोर रहने से कीमतों में गिरावट देखी गई। शुक्रवार को तुवर दाल में करीब 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। मसूर दाल में सीमित मांग रहने से 50 रुपए का सुधार देखा गया।

इंदौर मंडी में दालों के भाव (रुपए प्रति क्विंटल)

दाल/उत्पादभाव (रुपए प्रति क्विंटल)
चना कांटा नया5,500 - 5,800
डंकी चना5,000 - 5,250
चना नया विशाल5,350 - 5,500
मसूर6,050 - 6,100
तुवर नई महाराष्ट्र सफेद7,100 - 7,200
तुवर महाराष्ट्र लाल7,200 - 7,300
तुवर कर्नाटक7,200 - 7,300
तुवर नई निमाड़ी6,500 - 7,700
मूंग8,100 - 8,200
मूंग एवरेज7,000 - 7,500
मूंग बोल्ड बारिश8,000 - 8,400
उड़द बेस्ट8,000 - 8,200
उड़द मीडियम6,000 - 7,500
उड़द हल्का3,000 - 5,000

इंदौर मंडी में दालों के दाम (रुपए प्रति क्विंटल)

दाल/उत्पादभाव (रुपए प्रति क्विंटल)
चना दाल7,600 - 7,700
चना दाल मीडियम7,800 - 7,900
चना दाल बेस्ट8,000 - 8,100
मसूर दाल7,450 - 7,550
मसूर दाल बेस्ट7,650 - 7,750
मूंग दाल9,400 - 9,500
मूंग दाल बेस्ट9,600 - 9,700
मूंग मोगर10,000 - 10,100
मूंग मोगर बेस्ट10,200 - 10,400
तुवर दाल8,900 - 9,000
तुवर दाल मीडियम10,100 - 10,200
तुवर दाल बेस्ट10,800 - 11,000
तुवर दाल ए. बेस्ट11,900 - 12,000
ब्रांडेड व्हाइटरोज तुवर दाल नई12,300
उड़द दाल8,700 - 8,900
उड़द बेस्ट9,000 - 9,300
उड़द मोगर10,000 - 10,100
उड़द बेस्ट10,300 - 10,400
Advertisment

यह भी पढ़ें- सांची दूध में मिलावट: राजगढ़ की डेयरी ने एक महीने में बेचा 4200 लीटर सिंथेटिक दूध

यह भी पढ़ें- MP Weather: होली के बाद एमपी के इन शहरों में पड़ेगी गर्मी, भोपाल-इंदौर में गिरेगा मावठा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Sone Ka Bhav Gold Price Today Gold Rate Silver Price Today Gold Price Drop Indore Sarafa Market Indore Mandi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें