Advertisment

Indore News: खुले बोरवेल की सूचना देने पर मिलेगा 10 हजार का इनाम, इस नंबर पर करें कॉल

Indore News: खुले बोरवेल या नलकूप की सूचना देने पर मिलेगा 10 हजार का इनाम, इस मोबाइल नंबर पर करना होगा कॉल

author-image
Preetam Manjhi
Indore News: खुले बोरवेल की सूचना देने पर मिलेगा 10 हजार का इनाम, इस नंबर पर करें कॉल

हाइलाइट्स

  • जनमानस की सुरक्षा के लिए अनोखी पहल
  • खुले बोरवेल की सूचना देने पर मिलेगा इनाम
  • सूचना सही होने पर कलेक्टर देंगे 10 हजार
Advertisment

Indore News: रीवा की बोरवेल घटना के बाद इंदौर प्रशासन (Indore News) ने बड़ा कदम उठाया है, कलेक्टर आशीष सिंह ने जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ने अनोखी पहल की है।

आपको बता दें कि खुले नलकूप या बोरवेल की सूचना देने वाले को 10 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा। इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। इसके साथ ही मोबाइल नंबर भी जारी किया है। सूचना सही निकलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1781574891403157902

खुले बोरवेलों के मालिकों पर होगी कार्रवाई

अक्सर ये देखा जाता है कि नलकूप और बोरवेलों में पानी सूखने के बाद उनके मालिक चाहे वो मकान मालिक हो या किसान हो, बिना ढक्कन लगाए बोरवोलों को खुला छोड़ देते हैं। बोरवेलों के मालिकों की ये लापरवाही नन्हीं जानों पर भारी पड़ती हैं।

Advertisment

आपको बता दें कि खुले नलकूपों और बोरवेलों में छोटे बच्चों के गिरने की आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही कानून और शांति व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

मजबूत ढक्कनों से बंद करने के जारी किए आदेश

Indore-News

इस स्थिति को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय ने धारा 144 के अंतर्गत अनुपयोगी और खुले नलकूपों, बोरवेलों को मजबूत ढक्कनों से बंद करने के संबंध में आदेश जारी किया गया है।

इस आदेश के अनुसार अगर अनुपयोगी नलकूप और बोरवेल बिना ढक्कन के पाए गए तो धारा 188 भा.द.वि. अंतर्गत कार्यवाही किए जाने के आदेश हैं।

Advertisment

इसको लेकर प्रशासन ने जनता को सूचित किया है कि इंदौर जिले की सीमा के अंतर्गत आने वाले ऐसे नलकूप या बोरवेल जो खुले हुए हैं, उसकी सूचना कलेक्टर कार्यालय या टेलीफोन नम्बर 0731-181 पर दें।

इस नंबर पर दें सूचना

इसके साथ ही अभिनव मिसाल, स्टेनो शाखा मो.न. 9926734403 मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। इस नंबर पर सुबह 9 से शाम 8 बजे तक सूचना दे सकते हैं। अगर सूचना सही पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Air Strike on Iraq: ईरान के बाद अब क्या इराक में इजरायल ने बोला हमला,3 की मौत, हथियार, सेना की गाड़ियों को बनाया निशाना

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें