Advertisment

Indore News: समलैंगिकों की पार्टी में मारा छापा, दिल्ली से आता था ड्रग्स, गे डेटिंग एप के जरिए मिलते थे युवा

Indore News: लसूड़िया पुलिस ने समलैंगिकों की पार्टी में छापा मारा 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें 2 समलैंगिक कपल भी शामिल थे।

author-image
Bansal news
Indore News: समलैंगिकों की पार्टी में मारा छापा, दिल्ली से आता था ड्रग्स, गे डेटिंग एप के जरिए मिलते थे युवा

Indore News: लसूड़िया पुलिस ने शनिवार देर राक समलैंगिकों की पार्टी (Indore News) में छापा मारा था। सभी समलैंग लोग परिवार के युवक गे डेटिंग एप के जरिए इकट्ठा हुए थे।

Advertisment

पुलिस को पार्टी में चेकिंग के दौरान एक समलैंगिक युवक के पास से मिथाईलीनडाईआक्सी मैथेमफेटामाइन (एमडीएमए) ड्रग्स बरामद हुई है। जिसके तार सीधे राजधानी दिल्ली के नाइजीरियन तस्कर से जुड़े हुए हैं।

यह नाइजिरयन व्यक्ति ही ऐसी ही हाईप्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्ल सप्लाई करने का काम करता था।

फ्लैट में चल रही थी पार्टी

विजयनगर एसीपी कृष्ण लालचंदानी के अनुसार पुलिस (Indore News) ने शनिवार देर रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि महालक्ष्मीनगर स्थिति एक फ्लैट में युवा नशीले पदार्थों इकट्ठा हुए हैं।

Advertisment

जिसके बाद पुलिस ने वहां पर छापा मारा और फ्लैट में पांच युवक और एक युवती मिली थी। पुलिस ने आगे बताया कि पांच युवकों में दो समलैंगिक जोड़ा था और व्यक्ति इसमें तस्कर था जिसे पार्टी के लिए बुलाया गया था।

आरोपी से मिली पांच ग्राम एमडी

पुलिस ने सीहोर निवासी सौरभ साहू के पास पांच ग्राम एमडीएमए (Indore News) बरामद की थी, जिसके बाद उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया।

सौरभ साहू ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली के नाइजीरियन तस्कर से ड्रग्स लेकर आया था। उसने आगे बताया कि उसने इससे पहले 20 बार एमडीएम खरीद कर हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई कर चुका है।

Advertisment

टीआई तारेश सोनी के बताया कि युवती को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। जबकि दो समलैंगिक जोड़ों पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें- PM पर चुनावी बैन की याचिका पर HC में सुनवाई: 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक की मांग को लेकर याचिका

ये भी पढ़ें- Gwalior Honeytrap Case: महिला ने 72 साल के बुजुर्ग को पहले मिलने बुलाया, फिर मांगे 10 लाख रुपये, करवाई रेप की FIR

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें